गंगापुर सिटी: आदिवासी मीणा पंच पटेल महापंचायत में संवैधानिक अधिकारों पर चर्चा
डिबष्या में आयोजित बैठक में अनुच्छेद 13(3)(क) के तहत रूढीगत न्याय प्रणाली को मान्यता देने और नई कार्यकारिणी नियुक्तियों पर निर्णय लिया गया।

गंगापुर सिटी के डिबष्या में आयोजित आदिवासी मीणा पंच पटेल महापंचायत के दौरान मंचासीन पदाधिकारी और उपस्थित समाज के लोग।
गंगापुर सिटी के ग्राम डिबष्या स्थित मीन भगवान मंदिर प्रांगण में आदिवासी मीणा पंच पटेल महापंचायत की बैठक रविवार को रामस्वरूप पटेल छान की अध्यक्षता एवं प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वीराज बगलाई के मुख्य आथित्य में संपन्न हुई। बैठक के सभा सचिव बृजलाल खिदरपुर रहे।
अनुच्छेद 13(3) (क) और रुढीगत न्याय प्रणाली
आदिवासी मीणा पंच पटेल महापंचायत के प्रदेश प्रवक्ता रूपसिंह गोरेहार ने बैठक में संवैधानिक प्रावधानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा:
"भारतीय संविधान के अनुच्छेद 13(3) (क) के तहत आदिवासियों की रूढी व परंपराएं विधि का बल रखने वाली है इनके तहत मीणा पंच पटेलो को समुदाय के आंतरिक विवादों पर निर्णय करने के वैधानिक अधिकार है उनके फैसलों को माननीय न्यायालयो के द्वारा भी समय-समय पर मान्यता प्रदान की है, इसलिए आदिवासी समुदाय के आंतरिक विवादों का फैसला आदिवासी मीना पंच पटेलो से करवाना चाहिए जिससे समुदाय के पीड़ित लोगों को वैधानिक न्याय मिल सकेगा और विभिन्न स्तरों पर बेवजह खर्च होने वाले धन को बचाया जा सकेगा।"
इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश सचिव जगमोहन खेड़ली ने पंच पटलों को संविधान की पुस्तक वितरित की और आह्वान किया कि संविधान को सभी लोगों को पढ़ना चाहिए जिससे अपने अधिकारों के प्रति कानूनी समझ रखते हुए मजबूत हो सके। बैठक में समुदाय में व्याप्त कुरीतियों व कुप्रवृत्तियों के उन्मूलन पर मंथन कर ग्राम स्तर पर इन्हें रोकने का संकल्प लिया गया।
प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी में नवीन नियुक्तियां
महापंचायत में सर्व समिति से प्रदेश अध्यक्ष द्वारा निम्नलिखित पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई:
- प्यारेलाल मसावता: प्रदेश उप महासचिव
- जगमोहन खेड़ली: प्रदेश सहायक सचिव
- कैप्टन रामसिंह ल्हावद: प्रदेश संगठन सचिव
सवाई माधोपुर जिला कार्यकारिणी:
- मलूक मोहचा, गोलू पटेल पीलौदा, रामफल पटेल बडौदा, हरकेश छोटी उदेई, हरि मोहन पटेल: जिला उपाध्यक्ष
- सुआलाल सेवा: जिला उप महासचिव
- तेजराम पीलौदा: जिला संगठन सचिव
- शिवहरी कोयला: जिला उप महासचिव
करौली जिला एवं युवा प्रकोष्ठ की नियुक्तियां
करौली जिले की जिम्मेदारी संभालते हुए निम्न नियुक्तियां की गईं:
- सी एल मीणा: जिला मीडिया प्रभारी
- सांवलियाराम: जिला संगठन सचिव
- कमलराम वालाहेत: जिला सचिव
- हरलाल गढ़ी मौसमा बाद: जिला संगठन सचिव
- मोहनलाल मेहस्वा: जिला सचिव
युवा एवं तहसील स्तरीय नियुक्तियां:
- भीम सिंह डूंडया: तहसील अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ, सपोटरा)
- रामविलास कड़ी की झौपड़ी: तहसील अध्यक्ष (तलाबड़ा)
- रामेश्वर प्रसाद टोकसी: तहसील अध्यक्ष (गंगापुर सिटी)
- हंसराज डोव: तहसील वरिष्ठ उपाध्यक्ष (वजीरपुर)
उपस्थित गणमान्य अतिथि
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल कैमला बाद पंजीयक, करौली जिला अध्यक्ष हीरालाल नगला मीना, बृजवासी पटेल मेहस्वा, टोडाभीम तहसील अध्यक्ष धर्मसिंह, नादौती तहसील अध्यक्ष रामावतार मीणा सहित क्षेत्र के पंच पटेल उपस्थित रहे।

Rajendra Kumbhakar, Karauli
वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा
परिचय
राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:
- टीएनआई आवाज
- समाचार प्लस
- न्यूज भारत
- दैनिक भास्कर डिजिटल
- पब्लिक एप
- शुरू एप
- करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
- राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।
