करौली। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन को मिलावटी खाद्य पदार्थों से सुरक्षित रखने हेतु जारी अभियान के तहत करौली जिले में बड़ा खाद्य सुरक्षा एवं कानून प्रवर्तन कारवाई सामने आई है। करौली जिला खाद्य विभाग और पुलिस की जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने संयुक्त रूप से हिंडौन सिटी में पीलू वाली मस्जिद के पास नकली घी बनाने वाले एक कारखाने को सीज कर दिया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय सिंह के नेतृत्व में और डीएसटी के हैड कांस्टेबल देशराज, आकाश सोलंकी, धर्मवीर सिंह, अमीर सिंह, पलविंद्र सिंह, रवि सिंह, कुलदीप सहित अन्य जवानों की सक्रिय भूमिका रही। अधिकारियों ने बताया कि डीएसटी की टीम ने कारखाने पर लगातार निगरानी रखते हुए पूरी रात जांच-पड़ताल की और गुरुवार, 20 नवंबर को दोपहर खाद्य विभाग की टीम के साथ संयुक्त छापामारी की।

कार्रवाई के दौरान नकली घी के बड़े पैमाने पर उत्पादन की पुष्टि हुई और उत्पाद के नमूने संकलित कर उन्हें लैब परीक्षण हेतु भेज दिया गया। इसके साथ ही कारखाने को सीज कर दिया गया, जिससे अन्य मिलावटखोरी में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया और प्रशासनिक कार्रवाई की सख्त चेतावनी स्पष्ट हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई से जिले में खाद्य सुरक्षा के मानकों को सख्ती से लागू करने का संदेश गया है और आमजन को मिलावटी उत्पादों से बचाने में अहम कदम उठाया गया है।

इस छापामारी से न केवल जिले में खाद्य सुरक्षा की जागरूकता बढ़ी है, बल्कि यह भी स्पष्ट हुआ कि राज्य सरकार मिलावटखोरी के खिलाफ किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेगी।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story