करौली। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर 2026) के तहत करौली और सपोटरा विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची की शुद्धता और डिजिटलीकरण सुनिश्चित करने के लिए संभागीय आयुक्त डॉ. टीना सोनी और जिला निर्वाचन अधिकारी नीलाभ सक्सेना ने 17 नवम्बर को औचक निरीक्षण किया। दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस निरीक्षण अभियान में उन्होंने मकनपुर, महमदपुर, रामपुर पालन और कुडगांव के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा किए जा रहे परिगणना प्रपत्रों के वितरण एवं भरवाने की प्रक्रिया का जमीनी स्तर पर जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त डॉ. सोनी ने बीएलओ और सहायक बीएलओ को प्रतिदिन न्यूनतम 100 गणना प्रपत्र संग्रहित करने और उन्हें ऑनलाइन भरवाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम पंचायत के बीएजी प्रभारी पीईईओ अपने अधीनस्थ स्कूल कर्मचारियों से सहयोग लेकर प्रपत्रों की ऑनलाइन प्रक्रिया सुनिश्चित करें। विशेष रूप से महिला मतदाताओं से जुड़ी 2002 से संबंधित जानकारी बीएलओ द्वारा उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया।

जिन वॉलेन्टियर्स द्वारा सहयोग नहीं किया गया, उनकी शिकायतों पर तुरंत नोटिस जारी कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए गए। निरीक्षण के दौरान कुडगांव स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर भी जाँचा गया और उपस्थित अध्यापकों से बीएलओ कार्यों की प्रगति का ब्यौरा प्राप्त किया गया। इस दौरान ईआरओ सपोटरा पंकज बडगुजर, तहसीलदार दिलीप कुमार अग्रवाल और एनटी कुडगांव धनीराम उपस्थित रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी विभागों के ब्लॉक स्तर के अधिकारी और उनके कर्मचारी इस अभियान में पूर्ण सहयोग दें। इस निरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची की सटीकता सुनिश्चित करना और डिजिटलीकरण प्रक्रिया को गति प्रदान करना है, जिससे आगामी निर्वाचनों में मतदाता डेटा की विश्वसनीयता बनी रहे।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story