करौली, 22 नवंबर।

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ रविवार सुबह करौली में विशेष उत्साह के साथ किया गया। स्टेडियम स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर इस महाअभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जिले में एक भी नन्हा बच्चा खुराक से वंचित न रहे, ताकि भारत को पूर्णत: पोलियो मुक्त बनाने के राष्ट्रीय संकल्प को मजबूत किया जा सके।

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. जयंतीलाल मीणा ने बताया कि जिले में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 2,61,310 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जानी है। उन्होंने बताया कि प्रथम दिन ही 70 प्रतिशत से अधिक बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि आगे अभियान मजबूत गति से चलता रहे।

अभियान की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में 1226 बूथ और 1155 फिक्स बूथ स्थापित किए हैं। साथ ही, 23 ट्रांजिट टीम, 43 मोबाइल टीम और 240 सुपरवाइजरों को तैनात किया गया है। अभियान में कुल 2458 स्वास्थ्यकर्मी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जो घर-घर, सड़क, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थलों पर भी बच्चों को खुराक उपलब्ध कराएंगे।

शुभारंभ कार्यक्रम में डिप्टी सीएमएचओ डॉ. सतीश चंद मीणा, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामकेश मीणा, पल्स पोलियो प्रभारी एवं डिप्टी सीएमएचओ (हेल्थ) डॉ. ओपी महावर, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. वंदना, डीपीसी-आईईसी लखन सिंह लोधा, पीएचएम तेनसिंह, वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर शहजाद अली सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, नन्हे बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

जिले में पोलियो उन्मूलन की इस महत्वपूर्ण मुहिम को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनजागरूकता और सामुदायिक सहयोग के साथ यह अभियान भविष्य की सुरक्षित और स्वस्थ पीढ़ी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story