सम्मान का कारण और चयन प्रक्रिया

  • सीओ स्काउट अनिल कुमार गुप्ता ने बताया की प्रति वर्ष भारत स्काउट गाइड को संबलन प्रदान करने हेतु आर्थिक सहयोग एवं विस्तार हेतु उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान करने वाले व्यक्तियों को धन्यवाद बैज से पुरस्कृत किया जाता है।
  • सीओ स्काउट करौली के अनुसार करौली के विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने करौली जिले में स्काउट गाइड संगठन को आर्थिक रूप से सुदृढ़ एवं स्काउट गाइड की सुविधा हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
  • जिसके फल स्वरुप श्री दर्शन सिंह गुर्जर को धन्यवाद बैज हेतु चयनित किया गया।

भव्य स्वागत एवं गॉड ऑफ ऑनर

सीओ स्काउट करौली के अनुसार राज्य पुरस्कार अवार्ड रैली में पहुंचने पर विधायक दर्शन सिंह गुर्जर का तिलक लगाकर राजस्थानी परंपरा के अनुसार गाइड्स ने स्वागत किया। जबकि स्काउट गाइड के दल ने गॉड ऑफ ऑनर प्रदान किया। राज्य प्रशिक्षण आयुक्त बन्ना लाल जी द्वारा संगठन की रीति के अनुसार स्कार्फ पहनाकर एवं राज्य सचिव पीसी जैन ने बुके भेट कर उनका स्वागत किया।


राज्यपाल द्वारा अलंकरण एवं संबोधन

राज्यपाल हरी भाऊ बागडे ने विधायक दर्शन सिंह गुर्जर को धन्यवाद प्रमाण पत्र एवं धन्यवाद बैज प्रदान किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने भारत स्काउट गाइड संगठन को समाज सेवा के लिए एवं बालक बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए सबसे अग्रणी संगठन बताया।

"संगठन के संरक्षक होने के नाते सभी से अपील करता हूं कि ऐसे संगठन को जो देश पर किसी भी तरह के प्राकृतिक आपदा के समय में सबसे अग्रणी होकर मानवता के कार्य करता है अधिक से अधिक सहयोग करें जिससे अधिक से अधिक बालक बालिकाएं अपने आप को संगठन से जोड़कर चरित्रवान बन सकें एवं देश के लिए उपयोगी नागरिक बन सके।"

मंत्री एवं विधायक का आश्वासन

  • कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे पंचायती राज मंत्री ओटाराम देवासी ने भारत स्काउट गाइड को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
  • विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने भी करौली में स्काउट गाइड गतिविधियों को बढ़ाने में एवं प्रशिक्षण केंद्र के विकास में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया जिससे बालक बालिकाओं को स्काउट गाइड से जुड़ने पर किसी तरह की कोई आवास संबंधी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
  • विधायक ने संकल्प जताया कि उन्हें प्रशिक्षण के लिए अन्य जिलों में नहीं जाना पड़े और जिला स्तरीय समस्त कार्यक्रम करौली जिले में ही संपन्न हो सके।

उल्लेखनीय है कि करौली के विधायक दर्शन सिंह को महामहिम राज्यपाल महोदय के साथ मुख्य मंच पर स्थान मिला।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story