करौली। 17 दिसंबर, बुधवार को दोपहर बाद करौली जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के सामने कांग्रेस जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) सहित संवैधानिक संस्थाओं के कथित दुरुपयोग और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप के विरोध में आयोजित किया गया।

धरना-प्रदर्शन में टोडाभीम विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष घनश्याम महर, करौली के पूर्व विधायक लाखन सिंह मीणा, पीसीसी सचिव भूपेंद्र भारद्वाज, विशाल मीणा और पीसीसी महासचिव हुकुमबाई मीणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के अध्यक्षों और पदाधिकारी भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

वक्ताओं ने भाजपा नीत केंद्र एवं राज्य सरकारों पर संवैधानिक संस्थाओं को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने मतदाताओं को परेशान करने, मतदाता सूची से नाम काटने, वोट चोरी के माध्यम से सत्ता में आने और ईडी-सीबीआई जैसी एजेंसियों के दुरुपयोग जैसे मुद्दों को उठाया। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया।

धरना समाप्त होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और जोरदार नारेबाजी की। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में जाप्ता तैनात रखा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं टोडाभीम विधायक घनश्याम महर ने कहा कि कांग्रेस भाजपा और आरएसएस की नीतियों के खिलाफ विरोध जारी रखेगी। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों पर धर्म की राजनीति करने और समाज में सांप्रदायिकता फैलाने का भी आरोप लगाया।

इस प्रदर्शन ने करौली में राजनीतिक हलकों में सियासी माहौल को गर्म कर दिया है और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के आरोपों को लेकर चर्चा को नया मोड़ दिया है।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story