चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की आमजन तक प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सीएमएचओ डॉ. सतीश चंद मीना ने शुक्रवार को उप जिला अस्पताल सपोटरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लेते हुए चिकित्सा सेवाओं की वास्तविक स्थिति से रूबरू हुए।

सीएमएचओ ने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन कर चिकित्सकों एवं कार्मिकों की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता, विभिन्न जांचों की स्थिति, संस्थागत प्रसव व्यवस्था, लू तापघात एवं हीट वेव से प्रभावित मरीजों के उपचार संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था का भी बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने पीएमओ डॉ. सुभाष मीना को अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार करने तथा चिकित्सकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर अधिकाधिक मरीजों को सुगम एवं समयबद्ध चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्मिकों को यूनिफॉर्म में निर्धारित समय पर उपस्थित रहने और अस्पताल में ठहराव सुनिश्चित करने के लिए भी पाबंद किया।

सीएमएचओ डॉ. सतीश चंद मीना ने अस्पताल प्रशासन से अपेक्षा जताई कि संस्था पर आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाए, ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। औचक निरीक्षण के दौरान चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर दिए गए निर्देशों को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story