करौली, 7 नवंबर: करौली जिले के स्वास्थ्य विभाग में आज खुशी और उत्साह का माहौल छा गया, जब मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. जयंतीलाल मीणा को करौली रत्न सम्मान से नवाजा गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर सीएमएचओ कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारी माला और साफा पहनाकर उन्हें बधाइयां देने और शुभकामनाएं देने के लिए एकत्र हुए।

इस अवसर पर डिप्टी सीएमएचओ डॉ. सतीश चंद मीणा ने डॉ. जयंतीलाल मीणा को साफा पहनाकर माला पहनाई और मिठाई खिलाकर इस उपलब्धि की खुशी साझा की। कार्यालय के सभी कर्मियों ने एक-एक करके उन्हें मिठाई खिलाई और इस प्रतिष्ठित सम्मान पर हार्दिक बधाइयां दी।

डॉ. जयंतीलाल मीणा ने इस अवसर पर कहा कि यह सम्मान उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला है। उन्होंने कहा कि इस सफलता में कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का योगदान अहम रहा है और भविष्य में भी इसी तरह सहयोग की अपेक्षा रखते हैं।

इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएमएचओ हेल्थ डॉक्टर ओपी महावर, डीपीओ आशुतोष पांडे सहित अन्य विभागीय अधिकारी और कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे। इस सम्मान ने न केवल डॉ. मीणा की व्यक्तिगत उपलब्धियों को उजागर किया, बल्कि करौली जिले में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों और कर्मचारियों की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।

करौली रत्न सम्मान से सम्मानित होना स्वास्थ्य सेवा में गुणवत्ता और समर्पण की मान्यता है, जो जिले के चिकित्सा क्षेत्र में प्रगति और प्रेरणा का प्रतीक बनकर उभरा है।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story