करौली, 18 दिसंबर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समय पर पहुंच और प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए सीएमएचओ डॉ. जयंतीलाल मीना ने गुरुवार को दोपहर 3 बजे के करीब औचक निरीक्षण करते हुए सीएचसी कटकड का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्था पर आईईसी प्रदर्शन कराने के साथ-साथ योजना एवं कार्यक्रमों में प्रगति के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

सीएमएचओ ने आंगनबाड़ी केंद्र कटकड तृतीय में आयोजित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पोषण (एमसीएचएन) सत्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. मीना ने ऑडीके एप के माध्यम से ऑनलाइन मॉनिटरिंग कराई और एएनएम द्वारा आरसीएच रजिस्टर भरने की प्रक्रिया की जांच की। उन्होंने आशाओं को निर्देशित किया कि वे सत्र से एक दिन पूर्व ड्यू लिस्ट तैयार करें और सत्र के दौरान सभी लाभार्थियों को निर्धारित सेवाएं प्रदान करें।

इसके बाद डॉ. मीना ने श्री महावीरजी स्थित अकबरपुर में आयोजित ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का भी दौरा किया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को शिविर में सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और सरकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए प्रेरित किया, ताकि शिविर की सार्थकता सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर डीपीसी-आईईसी लखन सिंह लोधा भी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में डिप्टी सीएमएचओ डॉ. सतीश चंद मीना ने ग्राम पंचायत खेड़िया में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने आशा कॉर्डिनेटर विश्वेंद्र शर्मा के साथ मिलकर मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं और पोषण दिवस के आयोजन की प्रभावशीलता का भी जायजा लिया।

इन निरीक्षणों के माध्यम से जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के साथ ही सरकारी योजनाओं के लक्ष्यों को जनसामान्य तक पहुँचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story