मंडरायल उपखंड के मैकना गोपालपुर गाँव में रविवार शाम चारागाह भूमि पर जेसीबी मशीन चलाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि जैसे ही एक पक्ष ने मशीन रोकने की कोशिश की, दूसरे पक्ष के लोगों ने अचानक लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।

सूचना के अनुसार, पीड़ित राजेंद्र सिंह और उनके साथी शाम करीब पांच बजे बाइक से गोपालपुर जा रहे थे। उनका कहना है कि वे चारागाह भूमि पर जेसीबी चलाने के विवाद को लेकर समझाइश के इरादे से पहुंचे थे, तभी पप्पोली सिंह और उसके परिवारजनों सहित दर्जनों लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने bikes में भी जमकर तोड़फोड़ की।

घायलों को तुरंत उप जिला चिकित्सालय मंडरायल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद राजेंद्र सिंह, शिवराज सिंह और सोनू सिंह को गम्भीर हालत के चलते जिला अस्पताल करौली रेफर कर दिया गया। बाकी तीन घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने एक दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ मंडरायल पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और चारागाह भूमि विवाद के पीछे की वजहों की भी पड़ताल की जा रही है।

स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना से तनाव का माहौल है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी प्रकार की दोबारा हिंसा को रोका जा सके। गाँव में जमीन विवाद से उपजा यह संघर्ष एक बार फिर सवाल खड़ा करता है कि ग्रामीण ज़मीनों को लेकर बढ़ते विवाद किस तरह हिंसा का रूप ले रहे हैं।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story