केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर सोमवार दोपहर 3 बजे करौली कलेक्ट्रेट सभागार में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने प्रेस प्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने इस बजट को भावी पीढ़ी के लिए विकास का ब्लूप्रिंट बताया।


बजट के तीन मुख्य कर्तव्य

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने केंद्रीय बजट के तीन प्राथमिक लक्ष्यों को रेखांकित किया:

  • पहला कर्तव्य: आर्थिक वृद्धि को तेज करना व बनाए रखना।
  • दूसरा कर्तव्य: लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना और उनकी क्षमता का निर्माण करना।
  • तीसरा कर्तव्य: सबका साथ सबका विकास के विज़न को साकार करना है।

सशक्तिकरण और भविष्य की नींव

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री (डीओआईटीसी, उद्योग एवं वाणिज्य, युवा एवं खेल, कौशल विकास एवं उद्यमिता, सैनिक कल्याण विभाग) कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने प्रेस वार्ता में बताया कि:

"देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट 2026 हर नागरिक के सपनों, आकांक्षाओं और भविष्य की मजबूत नींव रखने वाला बजट है।"

यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और उद्यमी के सशक्तिकरण की स्पष्ट दिशा दिखाता है।


युवाओं के सपने और विकसित भारत

मंत्री महोदय ने युवाओं की भूमिका पर विशेष जोर देते हुए कहा:

  • यह बजट युवाओं के सपनों को उड़ान देने वाला है।
  • बजट 2026-27 इतिहास में उस बजट के रूप में याद किया जाएगा, जिसने विकसित भारत के संकल्प को ठोस आधार दिया है।
Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story