जिला प्रशासन, बाल अधिकारिता विभाग एवं एक्शनएड - यूनिसेफ करौली द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिजलीपुर में किशोरों के साथ फेस-टू-फेस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यशाला का उद्देश्य और मार्गदर्शन

एक्शनएड - यूनिसेफ करौली के जिला समन्वयक दिनेश कुमार बैरवा ने बताया कि किशोरी युवतियों को लैंगिक भेदभाव, "सेल्फ एस्टीम एंड बॉडी कॉन्फिडेंस" पर कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें आत्म-सम्मान, आत्मविश्वास बढ़ाने और हानिकारक जेंडर मानदंडों को चुनौती देने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य किशोरों को सकारात्मक शारीरिक छवि विकसित करने, समाज में व्याप्त रूढ़ियों को समझने, और अपने शरीर के प्रति आत्मविश्वास महसूस करने के लिए सशक्त बनाना है।





प्रशिक्षण की प्रमुख विधियां एवं सामग्री

  • प्रशिक्षण में कॉमिक्स बुक सामग्री का उपयोग किया गया जिससे किशोरावस्था के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक परिवर्तनों को समझने में मदद मिलती है।
  • प्रशिक्षण से आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ाना, किशोरों में अपने शरीर के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना और आत्म-सम्मान की भावना को बढ़ावा दिया गया।
सामाजिक रूढ़ियों को चुनौती

मीडिया के आदर्श रूपों, लिंग आधारित रूढ़ियों और शारीरिक बनावट से जुड़ी हानिकारक धारणाओं को चुनौती देना सिखाया गया। किशोरों को अपने शरीर के साथ सहज रहने और सामाजिक दबाव का सामना करने के लिए मानसिक रूप से तैयार किया गया। समाज में फैली लिंग भेद से जुड़ी रूढ़ियों और मान्यताओं को पहचानना और उन्हें चुनौती देना सिखाया गया जिससे किशोरों में सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास विकसित हो सके, जो अकादमिक विकास में भी सहायक हो।

सशक्तिकरण एवं प्रेरणा

जिला समन्वयक बैरवा ने प्रशिक्षण में किशोरों को सकारात्मक रूप से विकसित होने में मदद की। "उन्हें समाज में व्याप्त नकारात्मक सोच से निकलने और अपने आप को स्वीकार करने के लिए सशक्त बनाने एवं किशोरावस्था के दौरान आत्मविश्वास की कमी, नकारात्मक शारीरिक छवि और सामाजिक दबाव से निपटने हेतु प्रेरित किया गया।"

साइबर सुरक्षा एवं बाल अधिकार

एक्शनएड एसोसिएशन के स्वयंसेवक जगदीश जाट ने किशोरी युवतियों को निम्नलिखित जानकारी दी:

  • सायबर अपराध एवं सायबर फ्रॉड की जानकारी।
  • बाल मैत्रीपूर्ण अधिकारों की जानकारी।
  • बाल अधिकारों के संरक्षण पर किशोरों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story