मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का टोडाभीम दौरा: प्रभारी मंत्री ने व्यवस्थाएं जांची
जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने नांगल शेरपुर में सुरक्षा, यातायात और जनसभा स्थल पर मूलभूत सुविधाओं के प्रबंधों का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए।

टोडाभीम के नांगल शेरपुर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर मंगलवार को सुरक्षा और हेलीपैड व्यवस्थाओं का जायजा लेते जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म व अन्य अधिकारी।
करौली, 7 अप्रैल। जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 8 अप्रैल को टोडाभीम के नांगल शेरपुर में प्रस्तावित दौरे को लेकर मंगलवार को आयोजन स्थल का दौरा कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सुरक्षा और व्यवस्थाओं का निरीक्षण
उन्होंने मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, हेलीपैड और जनसभा स्थल पर सभी आवश्यक इंतजामों का निरिक्षण किया। उन्होंने आयोजन स्थल पर बैरिकेडिंग, मंच व्यवस्था और पार्किंग स्थलों की गहनता से जॉच कि और संबंधित विभागीय अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल, छाया और अन्य मूलभूत सुविधाओं के पुख्ता प्रबंध किए जाएं ताकि आने वाले आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। ## अधिकारियों की उपस्थिति और तैयारियों की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा, पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के दौरे से जुड़ी तैयारियों की प्रगति से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया। जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने मुख्यमंत्री के 8 अप्रैल को टोडाभीम के नांगल शेरपुर में प्रस्तावित दौरे की सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के सख्त निर्देश दिए हैं।

Rajendra Kumbhakar, Karauli
वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा
परिचय
राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:
- टीएनआई आवाज
- समाचार प्लस
- न्यूज भारत
- दैनिक भास्कर डिजिटल
- पब्लिक एप
- शुरू एप
- करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
- राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।
