बालघाट। बालघाट पुलिस ने रविवार को नांगल शेरपुर क्षेत्र से अवैध बजरी परिवहन करने वाले दो ट्रैक्टर चालकों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। थानाधिकारी महेश कुमार मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो ट्रैक्टर ट्रोली में भरी हुई लाल बजरी को जप्त किया, जो बिना किसी वैध बिल-बिल्टी के अवैध रूप से नदी से खनन कर लाई जा रही थी।

पुलिस के अनुसार, 30 नवंबर रविवार को सुबह 10.30 बजे के करीब नांगल शेरपुर की ओर से दो ट्रैक्टर आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकवाकर जांच की। जांच में पाया गया कि ट्रैक्टरों में भरी हुई बजरी का कोई वैध बिल या बिल्टी नहीं था। इस अवैध खनन पर माननीय उच्च न्यायालय और सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक के बावजूद ट्रैक्टर चालक इसे लेकर जा रहे थे।

गिरफ्तार किए गए चालकों में 25 वर्षीय सुरेश पुत्र हरज्ञान गुर्जर निवासी मदनपुर, थाना बयाना, जिला भरतपुर और 53 वर्षीय समय सिंह पुत्र खैमचन्द मीना निवासी गढ़ी पनवेडा, थाना सदर हिण्डौन, जिला करौली शामिल हैं। स्वतंत्र गवाहों की अनुपलब्धता के कारण पुलिस टीम के ही दो कर्मियों, कांस्टेबल अमर सिंह और कानि० रामसहाय, को इस मामले में नियुक्त गवाह बनाया गया।

जप्त किए गए ट्रैक्टरों के विवरण इस प्रकार हैं: पहला ट्रैक्टर मैसी डीआई 1035, लाल रंग, चेचिस नंबर MEA2EE61FK1239144, इंजन नंबर S324E97087 और दूसरा ट्रैक्टर मैसी डीआई 1035, लाल रंग, चेचिस नंबर MEA2EE61GJ1199358, इंजन नंबर S324E74011। दोनों ट्रैक्टर ट्रोली को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाना परिसर में रखा।

इस मामले में मोबाइल के ई-साक्ष्य और वीडियोग्राफी द्वारा जप्ती की पूरी कार्यवाही दर्ज की गई। गिरफ्तार चालकों पर धारा 303(2) बीएनएस 2023 और 4/21 एमएमडीआर एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 302/2025 दर्ज किया गया है। अनुसंधान का कार्य एएसआई बनेसिंह द्वारा जारी है।

इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि बालघाट पुलिस अवैध खनन और पर्यावरणीय अपराधों के प्रति सख्त दृष्टिकोण रखती है और कानून के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं करेगी।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story