जयपुर/खानपुर-बकानी, 23 मार्च 2026 (सोमवार)। भारतीय जनता युवा मोर्चा, राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल पार्थ ने आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुख्यमंत्री निवास जयपुर में भेंट की। इस दौरान उन्होंने खानपुर–बकानी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।

क्षेत्रीय समस्याओं और विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा

विशाल पार्थ ने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए विशेष रूप से भगवानपुरा गांव में मरम्मत के अभाव में दिन के समय घरेलू विद्युत आपूर्ति बाधित होने की समस्या से अवगत कराया। इसके साथ ही उन्होंने पेयजल की स्थायी व्यवस्था के लिए नई योजनाओं के विस्तार, ग्रामीण एवं आंतरिक सड़कों के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण, युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं कौशल विकास केंद्र स्थापित करने तथा किसानों के लिए फसल नुकसान की स्थिति में समुचित मुआवजा दिलाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर विशाल पार्थ ने वर्ष 2025-26 के राजस्थान बजट में प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु किए गए जनहितकारी प्रावधानों के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

बजट घोषणाओं और जनहितकारी योजनाओं का स्वागत

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पार्थ ने कहा कि "राज्य सरकार द्वारा युवाओं के लिए 1.25 लाख सरकारी नौकरियों की घोषणा, आमजन को राहत देने हेतु 150 यूनिट तक निःशुल्क बिजली, लाखों नए बिजली कनेक्शन, 20 लाख घरों तक पेयजल कनेक्शन का लक्ष्य, ₹60,000 करोड़ की लागत से एक्सप्रेस-वे एवं सड़क नेटवर्क का विस्तार, किसानों के लिए विद्युत कनेक्शन एवं सिंचाई योजनाओं को प्रोत्साहन तथा महिलाओं एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाएं प्रदेश को विकास की नई दिशा प्रदान कर रही हैं।" विशाल पार्थ ने खानपुर–बकानी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की पुरजोर पैरवी की।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story