आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के केसी वेणुगोपाल व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा विरेन्द्र सिंह गुर्जर को दोबारा जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर पूरे जिले में हर्ष की लहर दौड़ गई। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य मोहम्मद सिद्दीक गौरी के कार्यालय पर युवा नेता तौसीफ गौरी के नेतृत्व में जोरदार तरीके से आतिशबाजी कर, फूल माला पहनाकर और मिठाई बांटकर किया गया।

नेताओं के आधिकारिक वक्तव्य

  • मोहम्मद सिद्दीक गौरी (PCC सदस्य): "झालावाड़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर को संगठन के प्रति उनके निरंतर समर्पण, अटूट निष्ठा एवं उत्कृष्ट संगठनात्मक कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए पुनः जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।"
  • इम्तियाज हुसैन (ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष): "यह नियुक्ति उनके दूरदर्शी नेतृत्व, प्रभावी कार्यकुशलता तथा कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त, संगठित और मजबूत बनाने में दिए गए अतुलनीय योगदान का प्रमाण है।"
  • अम्बेश मीणा (नगर कांग्रेस अध्यक्ष): "संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, संघर्षशीलता और समर्पित सेवा के लिए वीरेंद्र सिंह जी गुर्जर को पुनः झालावाड़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पूरे जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।"
  • वर्षा शर्मा (महिला जिलाध्यक्ष): "कार्यकर्ताओ में एक अटूट विश्वास जगाया है, संगठन को मजबूती प्रदान की है जिलाध्यक्ष जी ने।"
  • मोहम्मद खालिद (नेता प्रतिपक्ष): "आपके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन नई ऊर्जा, मजबूती और जनविश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ेगा।"

विरेन्द्र सिंह गुर्जर को संगठन के प्रति उनके निरंतर समर्पण, अटूट निष्ठा एवं उत्कृष्ट संगठनात्मक कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए पुनः जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

स्वागत समारोह में उपस्थित गणमान्य जन

स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से राजेंद्र शर्मा, देवकीनंदन वर्मा, महेंद्र बना, डॉक्टर जी.एम. सैय्यद और मनोहरथाना विधानसभा प्रत्याशी नेमीचंद मीणा उपस्थित रहे।

अन्य प्रमुख उपस्थिति:

  • महेश जी वेध, मोइनुद्दीन चौधरी, इम्तियाज हुसैन, अम्बेश मीणा, विकास गुप्ता, कैलाश चंद, नन्दलाल राठौर।
  • पार्षद रिजवान अहमद, नवीन मेघवाल, मोहम्मद कासिम भट्टी, सुशीला जैन, जहिर अंसारी, इस्माइल अंसारी।
  • पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष बालकिशन यादव, ब्लॉक अध्यक्ष फूल सिंह गुर्जर, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नासिर पठान।
  • अमोलक मीणा, रामस्वरूप मीणा, अजीत जैन, कमलेश कांगडावत, प्रकाश बेरवा, दुर्गा शंकर मीणा, नरेंद्र जी बेरवा, रामस्वरूप मास्टर।
  • आदिल खान, दिलखुश मीणा, जितेंद्र मीणा, सोहेल खान सहित नरेंद्र प्रिंस, शब्बीर दवा वाला, आशिक मंसूरी, लखन चौहान, अलीम, रहमान हुसैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, संघर्षशीलता और समर्पित सेवा के लिए वीरेंद्र सिंह जी गुर्जर को पुनः झालावाड़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story