वीरेन्द्र सिंह गुर्जर दोबारा झालावाड़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष नियुक्त, जावर सरपंच ने ली सदस्यता
मनोहरथाना के जावर सरपंच प्रेमबिहारी ने साथियों के साथ कांग्रेस ज्वाइन की, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का माला और साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

झालावाड़ में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गुर्जर के पुनः पदभार ग्रहण करने पर मनोहरथाना विधानसभा प्रत्याशी नेमीचन्द मीणा और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका अभिनंदन किया गया।
दिनांक 06 फरवरी 2026 को जिला कांग्रेस कमेटी झालावाड़ के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सिंह जी गुर्जर के पुनः जिलाध्यक्ष बनने पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
नए सदस्यों का पार्टी में प्रवेश और अभिनंदन
इस अवसर पर मनोहरथाना विधानसभा प्रत्याशी भाईसाहब श्री नेमीचन्द जी मीणा एवं मनोहरथाना ब्लॉक अध्यक्ष श्री पोरस जी साहू के नेतृत्व में ग्राम जावर के सरपंच श्री प्रेमबिहारी जी (भाया) ने सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की तथा श्री वीरेन्द्र सिंह जी गुर्जर का माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख कांग्रेसजन
- जिला महासचिव दिनेश लोधा, बन्टी साहू, मण्डल अध्यक्ष राजू मेरोठा, इशाक भाई, बद्रीलाल लोधा।
- बीरम लोधा, गोविन्द बिरम भील, मनोहर, रामबिलास गुर्जर, रामबाबू, रामदयाल लोधा।
- राकेश, कल्याण, विष्णु, कनिराम लोधा जावरी, रमेश लोधा, मांगीलाल जी गुर्जर (खेरखेड़ा)।
- मदन सिंह गुर्जर, बद्रीलाल (खेरखेड़ा), लक्ष्मी नारायण, भारत सिंह, कजोड़लाल, सुजाव सिंह गुर्जर (खेरखेड़ा)।
- सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
संगठन मजबूती का संकल्प
"इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।"

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
