स्वर्णकार समाज झालावाड़ जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह कल
अकलेरा के प्राचीन शिवालय में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में राजस्थान और मध्य प्रदेश के सामाजिक पदाधिकारी शामिल होकर समाज सुधार पर चर्चा करेंगे।

झालावाड़ के अकलेरा स्थित प्राचीन शिवालय प्रांगण में रविवार को आयोजित होने वाले स्वर्णकार समाज के जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां करते स्थानीय पदाधिकारी।
कैलखौयरा (अकलेरा) स्थित प्राचीन शिवालय प्रांगण में रविवार, 17 मई 2026 को प्रात: 10 बजे स्वर्णकार समाज जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। समारोह जिलाध्यक्ष महेश सोनी अकलेरा के नेतृत्व में संपन्न होगा, जिसमें झालावाड़ जिले की प्रत्येक पंचायत से जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, पंचायत पदाधिकारी तथा आमंत्रित अतिथि शामिल होंगे।
जिला प्रवक्ता दिलीप सोनी ने बताया कि समारोह में प्रदेशाध्यक्ष शिव प्रसाद तोषावड सीकर, प्रदेश महामंत्री बजरंग लाल झींगा जयपुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकुमार सोनी झालावाड़ तथा प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू सोनी कोटा सहित मध्य प्रदेश से समाज का नेतृत्व करने वाले पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं विभिन्न अतिथि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों द्वारा समाज सुधार से जुड़े विभिन्न विषयों पर समाज को संबोधित किया जाएगा।
महेश सोनी के जिलाध्यक्ष बनने के बाद जिले में उनकी कार्यकारिणी लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है तथा विभिन्न सामाजिक और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में नई चेतना लाने का प्रयास किया जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह में जिलाध्यक्ष महेश सोनी अकलेरा, नवयुग मंडल जिलाध्यक्ष पवन सोनी घाटोली, जिला उपाध्यक्ष, जिला संगठन मंत्री, जिला मंत्री, जिला महासचिव, जिला कोषाध्यक्ष, जिला मुख्य सलाहकार, समाज कल्याण प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, विधि सलाहकार, जिला प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी, शिक्षा प्रकोष्ठ तथा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी शपथ लेंगे।
समारोह को स्वर्णकार समाज के संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक एकजुटता और समाज सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिसमें जिले और प्रदेश स्तर के नेतृत्व की उपस्थिति कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान करेगी।

Suresh Momiya, Jhalawar
नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)
वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय
परिचय
सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:
- दैनिक बढ़ता राजस्थान
- दैनिक कोटा ब्यूरो
- दैनिक दो गज दूरी
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
