झालरापाटन।

स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत और समृद्ध भारत की परिकल्पना को जमीनी स्तर पर साकार करते हुए झालरापाटन स्थित सेंट्रल पब्लिक सैकेंडरी स्कूल, सूरज पोल दरवाजा में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने एक प्रेरणादायी पहल की। विद्यालय परिसर में स्वप्रेरणा से स्वच्छता अभियान चलाकर न केवल साफ-सफाई का संदेश दिया गया, बल्कि इसे भविष्य में दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता के महत्व को व्यवहारिक रूप में प्रदर्शित किया। इस अवसर पर स्वच्छता को केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, इस विचारधारा के अधिकतम प्रचार-प्रसार और जनजागृति को गति देने के उद्देश्य से विद्यालय में “स्वच्छ भारत, स्वस्थ, समृद्ध एवं विकसित भारत” की थीम पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस निबंध प्रतियोगिता में कुल पचहत्तर बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता, स्वास्थ्य और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विचारों को शब्दों में पिरोया। विद्यार्थियों की रचनाओं में सामाजिक चेतना, नागरिक कर्तव्य और विकसित भारत की स्पष्ट झलक देखने को मिली।

इस संपूर्ण संकल्प और अभियान के प्रेरणास्रोत विद्यालय संस्था प्रधान श्री श्याम मनोहर शर्मा रहे। स्वच्छता अभियान के संचालन में विद्यालय के अध्यापक- अध्यापिकाओं हितेश शर्मा, सुरेश शर्मा और मीनाक्षी शर्मा का सक्रिय योगदान रहा। वहीं निबंध प्रतियोगिता के सफल आयोजन में हरिप्रसाद शर्मा, राजेन्द्र पारेता, शिक्षिकाएं ज्योति शर्मा और निशा टेलर सहित समस्त विद्यालय परिवार ने अहम भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि स्वच्छता केवल एक दिन या अभियान तक सीमित न रहकर प्रत्येक नागरिक के जीवन का स्थायी संस्कार बने। विद्यालय द्वारा की गई यह पहल न केवल विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में स्वच्छ और विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव भी रखती है।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story