डीग। संस्कार विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर बुधवार को स्वच्छता एवं सुशासन संकल्प दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और 26 दिसंबर को मनाए जाने वाले वीर बाल दिवस को भी याद किया गया।

मुख्य अतिथि प्रोफेसर अरुण कुमार व्यास ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन एवं उनके अदम्य साहस पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने व्याख्यान में बताया कि कैसे औरंगजेब द्वारा धर्म परिवर्तन न करने के कारण गुरु गोविंद सिंह जी के चार पुत्रों को जिंदा दीवार में चुनने का दंड दिया गया था। बच्चों को धर्म की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले गुरु और उनके पुत्रों को नमन करते हुए प्रोफेसर व्यास ने उनके अद्वितीय साहस की प्रशंसा की।

प्रधानाचार्य सूरज प्रकाश शर्मा ने गुरु गोविंद सिंह जी और उनके पुत्रों के बलिदान पर गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भावपूर्ण बना दिया। वहीं बृजमोहन रेगर और हरिप्रसाद शर्मा ने बच्चों को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जीवन एवं उनके सुशासन के विचारों से परिचित कराया। उन्होंने वाजपेई जी की परिकल्पना ‘रामराज्य’ के माध्यम से देश में न्याय, अनुशासन और नैतिक नेतृत्व की महत्वपूर्ण अवधारणा को समझाया।

कार्यक्रम में रोहित मेहरा, राजेंद्र गुर्जर, शोभा जोशी, दिव्या नगर और तरुण शर्मा ने भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक अवनेंद्र व्यास ने जानकारी दी कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता, नैतिकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है।

संस्कार विद्या मंदिर का यह आयोजन न केवल अटल बिहारी वाजपेई के आदर्शों और गुरु गोविंद सिंह जी के बलिदानों को याद करने का अवसर था, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व और नैतिक मूल्यों की समझ को भी प्रगाढ़ करने वाला साबित हुआ।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story