सवाई माधोपुर: सूरवाल पुलिस ने अवैध हथियार और स्कॉर्पियो जब्त की
एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस ने दबिश देकर 12 बोर पौना, देशी कट्टा और कारतूस बरामद कर वाहन जब्त किया।

सूरवाल थाना पुलिस द्वारा एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान जब्त किए गए अवैध हथियार और प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन की बरामदगी।
श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर के आदेशानुसार चलाये गये एक दिवसीय ऐरिया डोमिनेशन अभियान के तहत श्री अनिल कुमार बेनीवाल आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में श्री विजय सिंह मीना आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व श्री उदय सिंह मीना आरपीएस वृताधिकारी वृत शहर सवाई माधोपुर के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी श्री बनीसिंह गुर्जर पु.नि. पुलिस थाना सूरवाल के नेतृत्व मे सुश्री अमिता राठौड आरपीएस (प्रशिक्षु) मय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 09.02.2026 को कार्यवाही की गई।
जब्तशुदा अवैध हथियार एवं वाहन
- एक अनुमानित 12 बोर पौना
- एक 315 बोर देशी कट्टा
- तीन जिन्दा कारतूस 12 बोर
- अवैध हथियार परिवहन में प्रयुक्त वाहन स्कॉर्पियों नम्बर आरजे 25 यूए 5356
घटना का विस्तृत विवरण
"दिनांक 09/02/2026 को सुश्री अमिता राठौङ आरपीएस (प्रशिक्षु) मय पुलिस टीम ने शेरपुर रोङ, सूरवाल पर एक स्कॉर्पियों नम्बर आरजे 25 यूए 5356 में बैठे हुये बदमाशान के पास अवैध हथियार होने की सूचना प्राप्त होने पर उक्त स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया तो उक्त स्कॉर्पियो चालक ने स्कॉर्पियो को भागते हुये बिजली लाईन खम्भे के टक्कर मार दी और स्कॉर्पियो में बदमाशान शाहरूख पुत्र हनीफ, असरफ पुत्र बाबू खान निवासियान दॉदरी पुलिस थाना मानटाउन जिला सवाई माधोपुर स्कॉर्पियों को सडक पर छोड कर भाग गये।"
स्कॉर्पियो की तलाशी लेने पर स्कॉर्पियो के अन्दर से एक अनुमानित 12 बोर पौना, एक 315 बोर देशी कट्टा तथा तीन जिन्दा कारतूस 12 बोर मिले जिन्हें पृथक पृथक जब्त किया गया तथा अवैध हथियार में प्रयुक्त वाहन स्कॉर्पियो नम्बर आरजे 25 यूए 5356 को जब्त किया गया। जिस पर थाना सुरवाल पर अपराध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 3 पीडीपीपी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम
- बनी सिंह गुर्जर पु.नि. थानाधिकारी
- सुश्री अमिता राठौड आरपीएस (प्रशिक्षु)
- श्री बलवीर हैड कानि. 331 (विशेष भूमिका)
- श्री भवानी शंकर कानि. 132
- श्री महेन्द्र कानि. 977
- श्री हनुमाना राम कानि. 1603
- श्री राजेश कानि. 972
- श्री हेमराज कानि. 1649

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
