स्वतंत्रता दिवस से पहले सवाई माधोपुर शहर में पांच बड़े पोल पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं लगाए जाने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने सवाल उठाए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गिर्राज सिंह गुर्जर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यवाहक जिला कलेक्टर श्रीमान गौरव बुढ़ानिया को ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रीय पर्व पर इन पांचों पोल पर तत्काल तिरंगा लगाने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस सरकार के विधायक माननीय दानिश अबरार ने सवाई माधोपुर शहर के सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से पूरे शहर की गुलाबी नगरी के नाम से पुताई कराई थी। शहर के चारों कोणों के मुख्य द्वार पर महापुरुषों के द्वारा बनाए गए स्मारक एवं शहर के अंदर पांच राष्ट्रीय ध्वज के बड़े पोल लगाकर तिरंगे लहराए गए थे।

इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर नवीन प्याऊ और वाटर कूलर का निर्माण भी कराया गया था। कांग्रेस का आरोप है कि वर्तमान सरकार में इनकी देखरेख के अभाव में ये शक्तिग्रस्त और जर्जर होते जा रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि इन व्यवस्थाओं की मौजूदा स्थिति को लेकर लोगों के मन में सवाल खड़े हो रहे हैं।

कांग्रेस ने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार के ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान का उल्लेख करते हुए सवाल उठाया कि जब राष्ट्रीय पर्व को लेकर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, तो जिला कलेक्टर के सामने स्थित बड़े पोल पर भी राष्ट्रीय ध्वज नहीं लग पाया है।

इसी मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गिर्राज सिंह गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कार्यवाहक जिला कलेक्टर श्रीमान गौरव बुढ़ानिया को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर में स्थापित इन पांचों बड़े पोल पर तुरंत तिरंगा लगाया जाए।

ज्ञापन देने वालों में राधेश्याम मीणा, तारनपुर सरपंच सीताराम मीणा, सीताराम गुर्जर, नरेंद्र सिंह, राम अवतार वर्मा, शैतान सिंह, राम हरि बेरवा, मोहनलाल शर्मा, विकास जैन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story