रेणी के बालाजी मंदिर को विधायक कोष से मिली सौगात, 400 फीट गहरे ट्यूबवेल का भूमि पूजन संपन्न
वसुंधरा राजे की पहल पर मंदिर परिसर में 400 फीट गहरा ट्यूबवेल लगाया गया, जिससे श्रद्धालुओं और क्षेत्र में जल समस्या में राहत मिलेगी

झालरापाटन। शहर के धार्मिक स्थल लाल बाग स्थित रेणी के बालाजी मंदिर परिसर को विधायक कोष से बड़ी सौगात मिली है। वर्तमान विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे की पहल पर मंदिर परिसर में ट्यूबवेल खनन हेतु राशि स्वीकृत की गई, जिसके तहत आज विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ।
वसुंधरा राजे द्वारा राशि स्वीकृत किए जाने के बाद जलदाय विभाग ने मंदिर परिसर में लगभग 400 फीट गहरा ट्यूबवेल स्थापित किया है। इस ट्यूबवेल के शुरू होने से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय क्षेत्र में लंबे समय से बनी पानी की किल्लत दूर होने की उम्मीद है।
भूमि पूजन कार्यक्रम स्थानीय भाजपा नेताओं और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, महेश बटवानी, नितेश परमार, भानू खत्री, ज्ञान चंद जैन, ज्ञान सिंह और राजमल जी गुप्ता मौजूद रहे। मंदिर समिति के अक्षत जोशी, अर्जुन कसारा, प्रेम राठौर, चेतन जैन, संजय गुप्ता, अमित जैन, प्रियांशु जोशी और इंदुशेखर पाटीदार सहित अन्य सदस्यों ने कहा कि इस ट्यूबवेल से मंदिर की व्यवस्थाओं में सुधार होगा।
विकास की इस सौगात पर मंदिर समिति के सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का हृदय से आभार व्यक्त किया और इसे क्षेत्र में जल संकट के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Suresh Momiya, Jhalawar
नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)
वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय
परिचय
सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:
- दैनिक बढ़ता राजस्थान
- दैनिक कोटा ब्यूरो
- दैनिक दो गज दूरी
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
