"मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राजस्थान सरकार ने प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट (₹21.52 लाख करोड़) पेश किया है जो राज्य के विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगा।"


विकसित राजस्थान की अवधारणा और सर्वांगीण विकास

राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-2027 के बजट की सराहना करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने बजट आमजन को समर्पित और विकसित राजस्थान की अवधारणा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। माहुर ने कहा कि—

"हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक राजस्थान को विकसित प्रदेश बनाकर खड़ा नहीं कर देते।"

माहुर ने इस बजट को विकसित राजस्थान की अवधारणा को साकार करने वाले एक जनहितैषी बजट बताया है और ऐतिहासिक बजट के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वित्त मंत्री दीया कुमारी को शुभकामनाएं प्रेषित की।


कर्मचारी कल्याण और पर्यावरण संरक्षण

माहुर ने कहा कि इस बजट ने राजस्थान के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स का दिल जीत लिया। पर्यावरण के क्षेत्र में सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं:

  • "राजस्थान की लाइफलाइन कही जाने वाली अरावली पर्वतमाला को अवैध खनन और अतिक्रमण से बचाने के लिए सरकार की घोषणा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक उत्कृष्ट कदम है।"

युवा, महिला और किसान कल्याण पर केंद्रित बजट

माहुर ने कहा कि यह बजट विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं, किसानों, शहरी और ग्रामीण विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर केन्द्रित है। बजट में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

भजन लाल सरकार ने अपने बजट में राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।


जल नीति और पेयजल योजनाएं

बजट में जल प्रबंधन को लेकर की गई घोषणाएं स्वागत योग्य हैं:

  • सरकार नई जल नीति लाएगी।
  • करीब 6500 गांवों को "हर घर नल हर घर जल" योजना से जोड़ा जाएगा।
  • करीब 3 लाख नए पेयजल कनेक्शन भी दिए जाने की घोषणा की गई है।

भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता: आरटीए (RTA) की स्थापना

राजस्थान में भर्ती एवं प्रवेश परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ कराने के लिए सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है:

"नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तर्ज पर राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी (आरटीए) की स्थापना एवं ऑनलाइन टेस्टिंग सेंटर्स निर्माण घोषणा से भर्ती परीक्षाओं को और अधिक पारदर्शी बनाया जाने की घोषणा एक महत्वपूर्ण कदम है।"

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story