झालरापाटन। निर्वाचन आयोग द्वारा देशभर में चलाए जा रहे SIR सीडिंग अभियान को गति देने के लिए नगरपालिका उपाध्यक्ष दीपक राठौर ने शहर में विशेष मतदाता सहायता शिविर का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपने दस्तावेज अपडेट कराए। शिविर में 2002 की विधानसभा मतदाता सूची में नाम खोजने से लेकर SIR फॉर्म भरवाने तक की पूरी प्रक्रिया मतदाताओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई।

रविवार सुबह 10 बजे हरिश्चंद्र कॉलोनी में अपने निवास स्थान के सामने लगाए गए इस शिविर का शुभारंभ करते हुए उपाध्यक्ष दीपक राठौर ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि मतदाताओं को SIR फॉर्म भरने और पुरानी सूची में रिश्तेदारों व परिवारजनों के नाम खोजने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को दूर करने के लिए यह सहायता शिविर लगाया गया, ताकि शहरवासियों को बिना किसी परेशानी के पूरा सहयोग मिल सके।

शिविर में विभिन्न बूथों से आए 300 से अधिक मतदाताओं ने अपने और अपने रिश्तेदारों के नाम 2002 की मतदाता सूची में खोजे और मौके पर ही उनके SIR फॉर्म भरकर जमा कराए गए। प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने में भाजपा पार्षद पंकज वैष्णव, पार्षद अजय कुशवाह, भाजपा युवा नेता राहुल सोनी, राजेश सुमन, अरबाज बेग, अंतिम नामदेव, रोहित यादव सहित स्थानीय बूथों के बीएलओ ने सक्रिय भूमिका निभाई।

शाम 4 बजे तक चले इस शिविर में लोगों का उत्साह देखने लायक था। बड़ी संख्या में उपस्थित मतदाताओं ने बताया कि इस तरह के शिविर उनकी परेशानी कम करते हैं और जरूरी दस्तावेजों के लिए बार-बार चक्कर लगाने से बचाते हैं। SIR सीडिंग अभियान को सफल बनाने की दिशा में यह शिविर शहर के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story