अखिल भारतीय क्षत्रिय दांगी समाज, जिला झालावाड़ की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को पिपलिया खेड़ा बालाजी धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं, कर्मचारी वर्ग एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज बंधुओं ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

बैठक के दौरान समाज की एकता, संगठन की मजबूती एवं सामाजिक उत्थान के विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। चर्चा के उपरांत उपस्थित समाज बंधुओं एवं वरिष्ठ नेतृत्व ने सर्वसम्मति से निवासी काली तलाई मनोहर लाल दांगी को अखिल भारतीय क्षत्रिय दांगी समाज, जिला झालावाड़ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। उनके मनोनयन पर उपस्थित समाज बंधुओं ने पुष्पमालाओं से स्वागत करते हुए उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लालजी दांगी, उप प्रमुख भागचंद दांगी, पूर्व जिला अध्यक्ष पूरीलाल दांगी, युवा संघ प्रदेश अध्यक्ष बालचंद दांगी (एडवोकेट), पूर्व सरपंच राधेश्याम, कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष डालचंद दांगी, युवा संघ जिला अध्यक्ष बद्रीलाल दांगी, युवा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामेश्वर दांगी, सुभाष दांगी (एडवोकेट), कर्मचारी संघ के रामबाबू दांगी, दिनेश दांगी, घनश्याम दांगी, पन्नालाल दांगी, भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री कालूलाल दांगी, पूर्व सरपंच मांगीलाल दांगी (गर्दनखेड़ी) सहित समाज के अनेक वर्तमान एवं पूर्व सरपंच, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनोहर लाल दांगी ने अपने संबोधन में समाज के सभी वरिष्ठजनों एवं समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे सभी को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक एकता, युवाओं के मार्गदर्शन, समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के प्रोत्साहन तथा सामाजिक समरसता को प्राथमिकता देते हुए दांगी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

बैठक का समापन समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती एवं सामाजिक विकास के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित समाज बंधुओं ने विश्वास व्यक्त किया कि मनोहर लाल दांगी के नेतृत्व में अखिल भारतीय क्षत्रिय दांगी समाज, जिला झालावाड़ नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा और समाज हित के कार्यों को नई गति मिलेगी।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story