मनीष चादवाड पर झालरापाटन में परिवाद दर्ज, मंदिर के नाम पर वसूली का आरोप
नगर सेठ मोहित गुप्ता ने कल्याण राय मंदिर के कुण्ड सफाई टेंडर के नाम पर 50 हजार रुपये लेने और वापस न करने पर पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की।

धोखाधड़ी का आरोप और पुलिस अधीक्षक को परिवाद
झालरापाटन नगर सेठ मोहित गुप्ता ने कल पुलिस अधीक्षक को परिवाद पेश कर कार्यवाही करने की मांग की है। परिवाद के अनुसार, श्री कल्याण राय मंदिर के कुण्ड की साफ-सफाई के लिए टैण्डर निकाले जाने की एवज में तथाकथित भाजपा उपाध्यक्ष मनीष चादवाड ने भाजपा नेता से पचास हजार रुपए लिए थे, जिन्हें वापस दिलाने की मांग की गई है।
कुण्ड में गंदगी और समस्या का मुख्य कारण
परिवाद में मंदिर की समस्या का विवरण इस प्रकार दिया गया है:
- मंदिर के कुण्ड से जल निकासी दादावाड़ी की ओर जा रहे नाले से हो रही थी।
- विगत कुछ वर्षों से उक्त नाले में नगरपालिका ने अन्य नाले से जोड़ने के कारण कुण्ड में गंदा पानी वापसी (Backflow) मार रहा था।
- इस कारण कुण्ड में गंदगी पैदा हो रही थी।
पैसे के लेन-देन का घटनाक्रम
नगर सेठ मोहित गुप्ता जो भाजपा कर्मठ कार्यकर्ता होने के साथ-साथ जमीनी कार्यकर्ता हैं, उन्होंने बताया कि मनीष चादवाड की पत्नी इसी के वार्ड से निर्वाचित होकर चैयरमैन बनी थी। "इस संबंध में कोई बात नहीं बनी तो मनीष चादवाड को समाधान निकालने के पचास हजार रुपए दिए।" इसके उपरांत भी नाले की सफाई के लिए मनीष चादवाड द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया।
उच्च अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का हस्तक्षेप
जब स्थानीय स्तर पर समाधान नहीं हुआ, तब निम्नलिखित प्रयासों से कार्य पूर्ण हुआ:
- जिला कलेक्टर, विधायक वसुंधरा राजे तथा सांसद दुष्यंत सिंह से बार-बार सम्पर्क किया गया।
- प्रकरण को एन जी टी (NGT) भोपाल में दर्ज कराया गया।
- इसके पश्चात टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर नाले का निर्माण कर जल निकासी सुचारू की गई।
जांच की मांग
शिकायतकर्ता का आरोप है कि भाजपा के तथाकथित जिला उपाध्यक्ष मनीष चादवाड ने गैर कानूनी तरीके से ली गई राशि मोहित गुप्ता को नहीं लोटाई। जिसको लेकर परिवाद दर्ज करवाकर जांच की मांग की गई है। हालांकि, चर्चा है कि ऐसे कई मामले हैं जो आने वाले दिनों में जग जाहिर होंगे।

Suresh Momiya, Jhalawar
नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)
वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय
परिचय
सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:
- दैनिक बढ़ता राजस्थान
- दैनिक कोटा ब्यूरो
- दैनिक दो गज दूरी
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
