झालावाड़। खानपुर कस्बे के चर्चित जैन मंदिर मूर्ति चोरी प्रकरण के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने बुधवार को एक आदेश जारी कर आरपीएस महिला अधिकारी अंशु जैन को एपीओ (Awaiting Posting Orders) कर दिया है। आदेश के तहत उन्हें अब पुलिस मुख्यालय जयपुर में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

हालांकि एपीओ का कारण प्रशासनिक आधार बताया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई हाल ही में खानपुर में हुई देवी-देवताओं की मूर्ति चोरी की घटना से जोड़ी जा रही है। इस प्रकरण के बाद से ही स्थानीय सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने तत्कालीन डीएसपी अंशु जैन की भूमिका पर सवाल उठाए थे और उनके खिलाफ जांच की मांग उठाई थी।

खानपुर एसडीएम रजत कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चांदखेड़ी जैन मंदिर परिसर में हुई मूर्ति चोरी के बाद कई संगठनों ने ज्ञापन देकर डीएसपी अंशु जैन की संदिग्ध भूमिका की जांच की मांग की थी। संगठनों ने यह भी कहा था कि मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की जाए। उस समय अंशु जैन खानपुर में डीएसपी पद पर कार्यरत थीं, जिन्हें बाद में स्थानांतरित कर किशनगढ़ ग्रामीण, अजमेर भेजा गया था।

उधर, मूर्ति चोरी मामले की जांच में भी पुलिस ने लगातार कार्रवाई की है। इस प्रकरण में अब तक मुख्य अभियुक्त रामबाबू सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। वहीं, फरार चल रहे एक अन्य अभियुक्त हुकुमचंद को भी खानपुर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया, जिससे मामले की जांच में एक और अहम कड़ी जुड़ गई है।

मूर्ति चोरी की इस घटना ने न केवल स्थानीय स्तर पर सनसनी फैला दी थी, बल्कि धार्मिक आस्था और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए थे। अब आरपीएस अधिकारी अंशु जैन को एपीओ किए जाने से यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। प्रशासनिक कार्रवाई और पुलिस जांच के आगे बढ़ने से उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने आएगी।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story