झालावाड़, 13 नवम्बर। जिले में साइबर अपराध की सबसे बड़ी साजिश के खुलासे के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए 14 ई-मित्र केन्द्रों को स्थायी रूप से बंद कर ब्लैकलिस्ट कर दिया है। यह कदम सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा उठाया गया है, ताकि सरकारी सेवाओं में आमजन के साथ किसी भी तरह की वित्तीय अनियमितता या धोखाधड़ी न हो सके।

गत दिनों पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में किए गए अभियान में सरकारी योजनाओं में सेंध लगाने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश हुआ था। इस गिरोह में विभिन्न जिलों के 38 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें झालावाड़ जिले के 14 ई-मित्र केन्द्र संचालक भी शामिल थे। ये संचालक सरकारी सेवाओं का दुरुपयोग कर योजनाओं में गड़बड़ी करने में संलिप्त पाए गए।

सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के उप निदेशक अंकुर शर्मा ने बताया कि विभाग ने संज्ञान लेते हुए इन सभी केन्द्रों को न केवल बंद किया है, बल्कि विभागीय स्तर पर स्थायी रूप से ब्लैकलिस्ट भी कर दिया गया है। इसके बाद ये संचालक या उनके परिवार के सदस्य भविष्य में कोई भी ई-मित्र केन्द्र संचालित नहीं कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने सभी ई-मित्र संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे नागरिकों को केवल राज्य सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क पर ही गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करें। किसी भी केन्द्र द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली या किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ब्लैकलिस्ट किए गए ई-मित्र केन्द्रों में मनोहर थाना ब्लॉक के नौ, अकलेरा ब्लॉक के दो और झालरापाटन ब्लॉक के तीन केन्द्र शामिल हैं। इनमें बिहारी लाल राधेश, सुनील साहू, ललित मीणा, राजू तंवर, रामबाबू तंवर, शिवनारायण तंवर, आशिक अली, रामबाबू तंवर पुत्र देवचंद, बनवारी तंवर, परमानंद मीणा, महावीर पारेता, कुलदीप कारपेंटर, चंद्रप्रकाश सुमन और बंटी मीणा के नाम शामिल हैं।

यह कार्रवाई न केवल ई-मित्र सेवाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि सरकारी योजनाओं के साथ धोखाधड़ी करने वालों के लिए प्रशासन अब किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरतेगा।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story