बकानी थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सरकारी पेयजल परियोजना 'जल जीवन मिशन' के 235 बीड पाईप चोरी मामले का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार (आई.पी.एस) के निर्देशों में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चिरंजी लाल मीणा के निर्देशन में इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

जानकारी के अनुसार, कंपनी के स्टोर कीपर मोहम्मद इकतरान ने चोरी की योजना बनाई थी और हरिराम पुत्र रामधन व उसके साथी संजय टेलर की मदद से पाईप चोरी कर करलगांव के जंगल में छिपा दिए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना बकानी की टीम ने लगातार निगरानी और अनुसंधान के बाद 06 नवम्बर 2025 को पाईप बरामद कर चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामद पाईप की कुल कीमत लगभग 30 लाख रुपए है।

पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त वाहनों को भी जप्त किया, जिनमें एक ढक (ट्रक), एक ट्रेक्टर-ढोली, एक बोलेरो केम्पर और एक मोटरसाइकिल शामिल हैं। पुलिस टीम ने आरोपियों से मनोवैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान करके पूरे मामले की गहन जांच की। जांच में यह तथ्य सामने आया कि चोरी का मास्टरमाइंड कंपनी का स्टोर कीपर मोहम्मद इकतरान ही था।

थाना बकानी के निरीक्षण में शामिल टीम के नेतृत्व में थानाधिकारी रामेश्वर प्रसाद पुनि ने घटनास्थल से सभी अपराधियों और बरामद माल को कब्जे में लिया। पुलिस ने इस मामले में सभी संदिग्धों की पहचान की और अनुसंधान जारी रखा है। इस सफलता से क्षेत्र में सरकारी परियोजनाओं की सुरक्षा और निगरानी की महत्ता को फिर से रेखांकित किया गया है।

इस कार्यवाही से यह संदेश गया कि सरकारी योजनाओं और परियोजनाओं की चोरी या हानि को रोकने के लिए पुलिस सतर्क है और किसी भी गैरकानूनी गतिविधि पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story