बांधों के बीच प्यासे गांव और लिफ्ट परियोजना की मांग

विधायक ने बताया कि असनावर तहसील की ग्राम पंचायत मंडावर, अकतासा, पनवासा, गोरधनपुरा, कोलाना और रूपारेल सहित 50 से अधिक गांव ऐसे हैं, जिनके एक ओर भीमसागर बांध और दूसरी ओर कालीसिंध बांध स्थित है। इसके बावजूद इन गांवों में सिंचाई और पेयजल की भारी कमी है। विधायक ने मांग की कि इन गांवों के लिए तत्काल लिफ्ट परियोजना बनाई जाए ताकि ग्रामीणों को उनके हक का पानी मिल सके।

बकानी क्षेत्र का भीषण संकट और पलायन की स्थिति

बकानी तहसील की ग्राम पंचायत आगरिया, कुशलपुरा, बरखेड़ा, गुराड़खेड़ा, गरवाड़ा और खेरिया के 40-50 गांवों का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा कि:

  • "यहाँ जल संकट इतना भयावह है कि गर्मियों में केवल टैंकरों के जरिए जलापूर्ति संभव हो पाती है।"
  • "यहॉ की भूमि उपजाउ है परंतु सिंचाई का पानी नही होने से खेती नही हो पाती है, लोगो को रोजगार के लिये पलायन करना पडता है।"

उन्होंने मांग की कि इस बेल्ट में नालों व खालों पर एनीकट और चेकडेम बनाए जाएं ताकि जलस्तर सुधरे और स्थानीय निवासियों को राहत मिले।

परवन परियोजना से छूटे हुए गांवों को जोड़ने की अपील

विधायक गुर्जर ने परवन परियोजना से छूटे हुए गांवों का मुद्दा उठाते हुए मांग की कि निम्नलिखित गांवों को इस वृहत परियोजना में शामिल किया जाए:

  • करनवास, अम्बाला, बोरखेड़ी, बलदेवपुरा, सुख बरैडी
  • बिसलाई, दादिया, मालानवासा, धानोदा, तारज, बरेडा
  • लायफल, हीचर बोरदा, ब्रह्मखेड़ी, चमलासा चिताई और चितावा

उन्होंने स्पष्ट किया कि इन गांवों को परियोजना से जोड़ने से ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है।


स्थाई समाधान की दरकार

विधायक ने सरकार से पुरजोर मांग की है कि खानपुर विधानसभा क्षेत्र की इन बुनियादी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। लिफ्ट परियोजना और एनीकट निर्माण से न केवल किसानों के खेतों को पानी मिलेगा, बल्कि आमजन को भी पेयजल संकट से स्थाई मुक्ति मिलेगी।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story