खानपुर-बकानी में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, बूथ स्तर तक मजबूती के साथ चुनावी जीत का आह्वान
खानपुर-बकानी में कांग्रेस की संयुक्त संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने, पंचायतीराज और नगर निकाय चुनावों की रणनीति तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर मंथन हुआ।

तस्वीर में मंच पर सफेद कुर्ता और अंगवस्त्र पहने खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर माइक पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं, उनके पास एआईसीसी सचिव पूनम पासवान और अन्य कांग्रेस नेता बैठे हुए हैं।
खानपुर विधानसभा क्षेत्र के खानपुर-बकानी ब्लॉक कांग्रेस की संयुक्त संगठनात्मक बैठक रविवार को झालावाड़ रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित हुई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान सह-प्रभारी सुश्री पूनम पासवान मुख्य अतिथि रहीं। बैठक का नेतृत्व खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर ने किया, जबकि अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने की। विशिष्ट अतिथियों में पीसीसी सचिव अर्चना सुराणा, ओबीसी कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिरधीलाल सुमन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जी.एम. सैय्यद, एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हेमंत बैरवा, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव अंजना बैरवा तथा राष्ट्रीय ट्रेनर राज कुमार मीणा मौजूद रहे।
बैठक में आगामी पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनावों की तैयारियों, संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों पर भी तीखा प्रहार किया।
मुख्य अतिथि सुश्री पूनम पासवान ने कहा कि कांग्रेस संगठन जिले से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत है और आगामी पंचायत तथा निकाय चुनाव कार्यकर्ताओं के समर्पण की परीक्षा हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी जिस भी प्रत्याशी को अधिकृत करेगी, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसे विजय दिलाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कठिन परिस्थितियों में भी मजबूती से संघर्ष किया है और यही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा छात्रों, किसानों, युवाओं और आमजन के हितों की आवाज बुलंद की है।
विधायक सुरेश गुर्जर ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता, समर्पण और निष्ठा के बल पर कांग्रेस आगामी पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनावों में प्रधान, जिला प्रमुख, चेयरमैन और पार्षद पदों पर ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि टिकट चयन में समर्पित, लोकप्रिय और जनस्वीकार्य कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही सभी से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे आत्मविश्वास और समर्पण के साथ कार्य करे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही आगामी चुनावों में कांग्रेस की जीत का आधार बनेगी।
बैठक को ब्लॉक अध्यक्ष बालचंद मीणा, भरत चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष भवानीशंकर गुर्जर, राकेश सोनी, राजेंद्र मीणा, चंद्रसेन मीणा, प्रमोद सोनी, सीताराम लोधा, पारस मीणा, अमरलाल जादम, कमलेश मेहता, दिग्विजयसिंह, राजेंद्र गुप्ता, हनुमान रामावत और विष्णु मीणा सहित अनेक पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
बैठक में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रामचरण मीणा, सुरेंद्र मेहता, रामचंद्र गुर्जर, योगेंद्र सुमन, सत्यनारायण ककड़, आमीर खान, जेहरा बोहरा, कविता गौतम, हेमलता गौतम, भेरूलाल मेहरा, बलराम हाड़ा, रामकिशन धनोलिया, कन्हैयालाल मीणा, अमरलाल लोधा, छगन सिंह गुर्जर, धर्मराज मीणा, रामभरोस मेघवाल, मांगीलाल सुमन, सियाराम धाकड़, गुमानीशंकर नागर, भवानीशंकर बैरवा, मुफ्फदल बोहरा, विनोद शर्मा, किरण मीणा, हकीम बोहरा, गंगाराम लोधा, गौरीलाल लोधा सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में आगामी पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनावों को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर विशेष जोर दिया गया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
