झालावाड़ जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कामखेड़ा शनि मंदिर धाम में शनि जन्म उत्सव को लेकर तैयारियां चरम पर पहुंच गई हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सजावट, रंग-बिरंगी रोशनी और फूल-मालाओं से भव्य रूप दिया जा रहा है। उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है तथा दूर-दराज क्षेत्रों से भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

मंदिर पुजारी प्रहलाद स्वामी ने बताया कि शनिवार प्रातःकाल से भगवान शनि देव का भव्य महाअभिषेक प्रारंभ होगा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच तेल, पंचामृत, दूध और सुगंधित द्रव्यों से भगवान शनि महाराज का विशेष अभिषेक किया जाएगा। पूरे दिन मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा।

उन्होंने बताया कि इस पावन अवसर पर महामंडलेश्वर श्री राम बालक दास जी महाराज के सानिध्य में भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों में भजन संध्या, जागरण, शनि चालीसा, हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ और विशेष महाआरती शामिल रहेगी। भजन कलाकार पूरी रात शनि भगवान की भक्तिमय प्रस्तुतियां देंगे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर रहेगा।

उत्सव को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए मंदिर समिति एवं ग्रामीणों द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, छाया, बैठने और प्रसादी वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है। भीषण गर्मी को देखते हुए सेवा दल द्वारा विभिन्न स्थानों पर शीतल जल, नींबू शरबत और अन्य राहत व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।

श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी सतर्क नजर आ रहा है। स्वयंसेवकों की टीम को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

मंदिर परिसर में देर रात तक तैयारियों का दौर चलता रहा। आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए अंतिम तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। शनि मंदिर पुजारी प्रहलाद स्वामी ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सेवकों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मंदिर समिति श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रख रही है, ताकि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। शनि जन्म उत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story