झाड़ोल में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 2 वर्षीय बच्चे की मौके पर मौत; तीन घायल
झाड़ोल में दो बाइकों की भिड़ंत में 2 वर्षीय बच्चे की मौके पर मौत और तीन लोग घायल हुए। पुलिस ने बाइक जब्त कर जांच शुरू की।

झाड़ोल के ढीमड़ी में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन की जांच करती पुलिस। हादसे में दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।
झाड़ोल थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में 2 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसा ढीमड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने हुआ।
हादसे में आयुष पुत्र भेरूलाल दामा, उम्र 2 वर्ष, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भेरूलाल पुत्र जुमा दामा, उम्र 23 वर्ष, निवासी जगन्नाथपुरा (मादड़ी), उसकी साली अंजू पुत्री पप्पूलाल, उम्र 17 वर्ष, निवासी ढीमड़ी तथा साला राजेश पुत्र पप्पूलाल, उम्र 14 वर्ष, निवासी ढीमड़ी घायल हो गए।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को ढीमड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद भेरूलाल और अंजू की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उदयपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि राजेश का झाड़ोल अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया।
वहीं मृतक बच्चे आयुष का शव झाड़ोल मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
सूचना मिलने पर झाड़ोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मौके पर मिली बाइक जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही फरार बाइक सवार की तलाश की जा रही है। हादसे में 2 वर्षीय बच्चे की मौत के बाद घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक शोक का माहौल बना रहा।

Vishnu Lohar, Jhadol
नाम: विष्णु लोहार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)
कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल
अनुभव: करीब 10 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
- शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
- बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
- सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- वाणिज्य स्नातक (B.Com)
- वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
- B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
- BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)
