झालरापाटन। सांप्रदायिक सद्भाव और मानवता की एक अनुकरणीय मिसाल पेश करते हुए झालरापाटन निवासी योगिता कुमावत ने ईद-उल-अजहा के अवसर पर रक्तदान कर एक मुस्लिम युवक का जीवन बचाकर त्योहार की खुशियों को दोगुना कर दिया। एसआरजी अस्पताल में उपचाररत मुस्लिम युवक याकूब मंसूरी को प्लेटलेट्स की अत्यंत आवश्यकता थी। याकूब के शरीर में प्लेटलेट्स का स्तर घटकर मात्र 28,000 रह गया था, जिससे उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। इस आपातकालीन परिस्थिति की सूचना मंजुश्री संस्थान के माध्यम से योगिता कुमावत तक पहुंची, जो क्षेत्र में रक्तदान और सामाजिक कार्यों के लिए निरंतर तत्पर रहती हैं।

मानवीय संवेदनाओं को सर्वोपरि मानते हुए योगिता कुमावत ने सेवा को ही परम धर्म माना और तत्काल रुधिरा ब्लड सेंटर पहुंचीं। वहां उन्होंने रक्तदान कर याकूब मंसूरी को जीवनदान दिया। इस पुनीत कार्य से जहां एक ओर युवक के परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौटी, वहीं त्योहार के दिन किसी के जीवन को बचाने का यह कदम समाज के लिए एक प्रेरणा बन गया है। उल्लेखनीय है कि योगिता कुमावत अब तक 10 बार रक्तदान कर चुकी हैं, और यह उनके जीवन का पहला एडीसीपी (ADCP) डोनेशन था। इस घटना ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि मानवता का धर्म किसी भी त्योहार और मजहब से कहीं ऊपर होता है।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story