झालरापाटन में तक्षक नाग महाराज सेवा समिति द्वारा नवरात्रि के पावन उपलक्ष्य में श्री तक्षक नाग महाराज मंदिर पर श्रद्धालुओं के द्वारा पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ नवरात्रा महोत्सव मनाया जा रहा है। यहाँ का आध्यात्मिक वातावरण और भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है।

प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती का आयोजन

मंदिर में प्रतिदिन कालका माता एवं तक्षक नाग महाराज की विधि-विधान से पूजा अर्चना संपन्न होती है। शाम के समय कालका माता की भव्य महाआरती आयोजित की जाती है, "जिसमें प्रतिदिन सभी महिलाएं पुरुष एवं बच्चे इस महा आरती में सम्मिलित होते हैं और धर्म लाभ प्राप्त करते हैं।" श्रद्धा का यह सैलाब क्षेत्र में विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

भजन-कीर्तन और प्रसादी वितरण

समिति के प्रवक्ता विक्की सक्सेना ने आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि "हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी तक्षक नाग महाराज सेवा समिति द्वारा तक्षक नाग महाराज मंदिर नवरात्रि का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।" यहाँ प्रतिदिन माता की आरती होती है और श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरण की जाती है। इसके साथ ही मंदिर परिसर में प्रतिदिन माता और बहनों द्वारा भक्तिमय भजन कीर्तन का सुंदर आयोजन निरंतर किया जा रहा है।

नवमी पर कन्या पूजन और समिति का समर्पण

महोत्सव के समापन की जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि आगामी नवमी के दिन मंदिर पर कन्याओं की प्रसादी का भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इस पूरे महोत्सव को सफल बनाने में तक्षक नाग महाराज सेवा समिति के सदस्य विक्की सक्सेना, मनोज पटवा, हर्षद सोनी, धन्ना जी मराठा, दिनेश राठौर, गौरांग शर्मा, कान्हा मंत्री, राजा प्रजापति और महावीर कोली पूरी निष्ठा के साथ अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story