अभियान के तहत सफलता

झालावाड पुलिस का नशा मुक्ति अभियान जारी है, जिसके अंतर्गत झालरापाटन पुलिस ने नशे के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने बताया कि पुलिस थाना झालरापाटन ने मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 10.02.2026 को अभियुक्त सोनू जैन निवासी नारायण टाकीज के पास झालरापाटन के कब्जे से 7.7 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

घटना का विवरण व मुलजिम की गिरफ्तारी

"श्रीमान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला में संगठित अपराध जुआ, सट्टा व मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया हुआ है।"

  • अभियान के तहत श्री भागचन्द मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड के निर्देशन में कार्यवाही की गई।
  • श्री हर्षराज सिंह खरेडा पुलिस उप अधीक्षक वृत झालावाड के सूपरविजन में टीम गठित हुई।
  • श्रीमति अल्का पु.नि. थानाधिकारी थाना झालरापाटन के नेतृत्व मे थाना झालरापाटन पर गठित विशेष टीम द्वारा दिनांक 10.02.2026 को गश्त की गई।
  • गश्त के दौरान मैला मेदान के पास हाई वे की पुलिया के पास झालरापाटन में संदिग्ध अवस्था मे मिले आरोपी सोनू जैन के कब्जे से 7.7 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

आरोपी से मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त अन्य नेटवर्क के सम्बन्ध में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

01. सोनू पुत्र श्री निश्चल जैन उम्र 24 वर्ष निवासी नारायण टाकीज के पीछे झालरापाटन थाना झालरापाटन जिला झालावाड राज.

थाना झालरापाटन पुलिस टीम

  • श्रीमति अल्का पु.नि. थानाधिकारी थाना झा. पाटन
  • कानि. बाबूलाल स्वामी
  • किशोर कुमार
  • करण सिंह
  • नरेश कुमार
  • विजय सिंह
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story