झालरापाटन में पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की पर्चियां काटते हुए एक सटोरिये को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। सी आई अलका विश्नोई के नेतृत्व में की गई इस कार्यवाही में आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया।

पुलिस अधीक्षक के अभियान के तहत हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि "आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए जिले भर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।" इसी अभियान के तहत पुलिस ने कब्रिस्तान के पास सट्टे की पर्चियां काटते हुए झालरापाटन बड़े मंदिर के पिछे रहने वाले विजय कुमार जैन उर्फ पप्पू आत्मज नरेंद्र कुमार जेन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 71 सौ रुपए नकदी, सट्टे के उपकरण और हिसाब-किताब बरामद किया है।

आरोपी पर संगठित अपराध की धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ने इस मामले में आरोपी के विरुद्ध संगठित अपराध की धारा 112 बी एन एस के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की है। इस कार्यवाही की सबसे खास बात यह है कि पुलिस रिकार्ड के अनुसार आरोपी विजय कुमार जैन अब तक कुल 14 वीं बार सट्टा चलाने के आरोप में गिरफ्तार हुआ है। आरोपी पर पहले भी सट्टे के अवैध कारोबार को लेकर 13 बार कार्यवाही हो चुकी है, जिसके बाद पुलिस अब इसके नेटवर्क को खंगाल रही है।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story