झालरापाटन: बस स्टैंड पर शांति भंग करने वाले 9 कथित एजेंट गिरफ्तार
झालावाड़ एसपी अमित कुमार के निर्देशन में पुलिस ने रोडवेज और निजी बस संचालकों के बीच विवाद कर शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले आरोपियों को पकड़ा।
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिला झालावाड के झालरापाटन थाना ईलाका मे बस स्टेण्ड झालरापाटन व आसपास स्थानों पर उत्पात मचाने वाले कथित एजेंट कुल 09 गैरसायलान को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना का विवरण
"पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला झालावाड मे बस स्टेण्ड झालरापाटन सार्वजनिक स्थान पर काफी वर्षों से कुछ व्यक्ति प्राईवेट रोडवेज बसों पर सवारीयों को बस मे बैठाने के नाम पर बस मालिकों से रूप्ये पैसों की लेनदेन को लेकर आये दिन शांति व्यवस्था भंग करते है।"
जिससे बस स्टेण्ड पर आमजन एंव बस चालकों को असुविधा होती है। उक्त आसूचना पर थाना झालरापाटन से श्री कृष्णगोपाल आरपीएस (प्रोबे०) के नेतृत्व मे थाने की टीम द्वारा बस स्टेण्ड झालरापाटन पर उत्पात मचाने वाले कथित एजेंट कुल 09 गैरसायलान को गिरफतार किया गया।
गिरफ्तार गैरसायलान की सूची
- 1. राकेश पुत्र बाबूलाल जाति हरिजन उम्र 52 साल निवासी शिव मन्दिर के सामने बस स्टेण्ड झालरापाटन थाना झालरापाटन जिला झालावाड
- 2. असलम पुत्र अशफाक जाति मुसलमान उम्र 57 साल निवासी वैशाली नगर झालरापाटन थाना झालरापाटन जिला झालावाड
- 3. बबलू पुत्र मौहम्मद भाई जाति मुसलमान उम्र 35 साल निवासी कच्ची बस्ती ट्रांसपोर्ट नगर झालरापाटन थाना झालरापाटन जिला झालावाड
- 4. राजू नामदेव पुत्र शिवजी जाति नामदेव उम्र 59 साल निवासी छीपा मौहल्ला झालरापाटन जिला झालावाड
- 5. अजगर अली पुत्र अब्दुल हफीज जाति मुसलमान उम्र 42 साल निवासी वैशाली नगर झालरापाटन थाना झालरापाटन जिला झालावाड
- 6. सलीम अंसारी पुत्र कासिम भाई जाति मुसलमान उम्र 56 साल निवासी भार्गव गली झालरापाटन जिला झालावाड
- 7. अब्दुल वाजिद पुत्र अ.वहीद जाति मुसलमान उम्र 38 साल निवासी हरिशचन्द्र कॉलोनी झालरापाटन थाना झालरापाटन जिला झालावाड
- 8. आरीफ खान पुत्र रहीम भाई जाति मुसलमान उम्र 35 साल निवासी नारायण टाकीज के पीछे झालरापाटन थाना झालरापाटन जिला झालावाड
- 9. सुरेश कुमार पुत्र रमेशचन्द जाति पारेता उम्र 35 साल निवासी मगीसपुर थाना सुनेल हाल बस स्टेण्ड कैंटिन झालरापाटन थाना झालरापाटन जिला झालावाड।
विशेष टीम
कृष्ण गोपाल आरपीएस (प्रोबे०), प्रीतम सिंह एएसआई, पवन कानि०, करण सिंह कानि०।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
