झालरापाटन में आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के मतदान का बहिष्कार किया। आम आदमी पार्टी के नेता एवं पार्षद नदीम मंसूरी ने आरोप लगाया कि झालरापाटन नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में कांग्रेस पार्टी के दो पार्षदों ने भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा और कांग्रेस के बीच आपसी सांठगांठ होने की बात सामने आई है।

नदीम मंसूरी ने कहा कि क्रॉस वोटिंग के कारण झालरापाटन के मतदाताओं में निराशा और मायूसी है। आमजन और मतदाता अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है।

मंसूरी ने बताया कि नगर की जनता ने आम आदमी पार्टी को जो जनादेश दिया है, पार्टी उसे स्वीकार करती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी नगर के विकास और आमजन के हितों की रक्षा के लिए मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी।

मंसूरी ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी ने अपने पूरे चुनाव अभियान के दौरान नगर की आम जनता और मतदाताओं को भाजपा-कांग्रेस के गठजोड़ से पूर्व बोर्ड में हुए भ्रष्टाचार और धांधलियों के बारे में जागरूक किया था। उनके अनुसार, कल हुए क्रॉस वोटिंग के घटनाक्रम से यह बात साबित हो गई है।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के पार्षद, नेता और सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story