भारतीय जनता पार्टी शहर झालरापाटन के तत्वाधान में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जयपुर से समरसता संकल्प अभियान के तहत रवाना हुई कलश वंदन यात्रा झालावाड़-बारां लोकसभा क्षेत्र की धार्मिक नगरी झालरापाटन पहुंची। यात्रा के पहुंचने पर पंडित श्री सुरेश शर्मा और राम वैष्णव ने पूजा-अर्चना करवाई। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री श्री महेश जी बटवानी ने बताया कि संत रविदास 15वीं शताब्दी से 16वीं शताब्दी के भक्ति आंदोलन के एक महान संत, समाज सुधारक और महान कवि थे।

मंडल अध्यक्ष श्री दीपक शर्मा ने बताया कि संत रविदास स्वामी रामानंद के शिष्य थे और उनका जन्म काशी के काशी के शिरगोवर्धनपुर गांव में हुआ था।

कलश वंदन यात्रा के स्वागत के अवसर पर मंडल महामंत्री भानु खत्री, पुलकित अग्रवाल, नितेश परमार, अनिल राठौर, पीयूष बटवानी, अक्षत जोशी, भूपेंद्र जैन, पीयूष राठौर, बाबूलाल रेगर, मानक राठौर, संदीप रावल, अजय कुशवाह, राहुल सोनी, भवानी शंकर शर्मा, विक्की रावल, ईश्वर खत्री, पुरुषोत्तम जी, लालचंद पालीवाल, राम शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

कलश वंदन यात्रा का झालरापाटन पहुंचना संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी रहा।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story