झालरापाटन। जीतो संस्था की ओर से आयोजित, प्रदेश भर में भ्रमण कर रहे और णमोकार महामंत्र की प्रभावना बढ़ा रहे नवकार रथ का भव्य मंगल प्रवेश झालरापाटन में हुआ। यह भव्य रथ गिंदौर गेट से प्रवेश करते हुए शहर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ शांतिनाथ मंदिर पहुंचा, जिसमें दिगंबर जैन समाज एवं श्वेताम्बर जैन समाज के महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

यात्रा का पावन उद्देश्य और संस्था की पहल

जीतो संस्था के झालावाड़ जिला कन्वेनर एडवोकेट कविम जैन ने बताया कि "यात्रा का मुख्य उद्देश्य णमोकार महामंत्र की प्रभावना को फैलाना एवं विश्व में शांति सामंजस और स्वार्थ की भावना को मजबूत करना है।" इसी क्रम में जीतो संस्था के विपिन धूपिया ने बताया कि "इस पहल के तहत देश भर में विभिन्न तीन रथ अलग-अलग भ्रमण कर रहे हैं जो विभिन्न स्थानों पर जा रहे हैं।" जीतो संस्था के पदाधिकारीगण ने बताया कि 9 अप्रैल को विश्व नवकार दिवस के रूप में मनाया जाएगा।





समाज के विभिन्न संगठनों की सक्रिय सहभागिता

कार्यक्रम में जीतो संस्था की ओर से कमल सोनी, पायल जैन, अविरल जैन, समन जैन, मीत सकलेचा तथा मुकेश चेलावत उपस्थित रहे। इसके साथ ही जैन समाज के अध्यक्ष कमल अजमेरा, जेसवाल जैन समाज के अध्यक्ष यशवंत जेसवाल, समाज के ट्रस्टी राजेंद्र बागड़िया, नलिन लुहाड़िया, णमोकार महिला मंडल की अध्यक्ष विनीता जैन तथा शांति कुमार भंडारी अध्यक्ष वर्धमान जैन स्थानकवासी श्रावक संघ ने शिरकत की।

उत्साहपूर्ण उपस्थिति और प्रथम आरती का सौभाग्य

इस भक्तिमय आयोजन में विपिन धूपिया अध्यक्ष जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप झालरापाटन एवं लघु उद्योग भारती झालरापाटन इकाई, पारस जी जैन सचिव स्थानकवासी श्रावक संघ, राकेश जैन, विनय सालेचा, राजीव जैन, गौतम मेहता, दिनेश चौरडिया, पंकज चौरडिया, संजय बाफना, सुलेश भंडारी, सौरभ जैन, अभिषेक जैन, नितिन जैन, कीर्ति भंडारी, यश भंडारी, विशाल बाफना, मनोज जैन, अंकित जैन तथा समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी गण एवं समाज बंधुओ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। णमोकार रथ की प्रथम आरती करने का सौभाग्य शिखर कुमार, अशोक कुमार चांदवाड़ परिवार को मिला।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story