झालरापाटन। आस्था और लोक संस्कृति के संगम झालरापाटन में गणगौर उत्सव के पावन अवसर पर भक्ति का अनूठा रंग देखने को मिला। नगर के गणगौर घाट तालाब पर सायंकाल विभिन्न महिला मंडलों की टोलियां एकत्रित हुईं, जहाँ उन्होंने पारंपरिक पूजन के उपरांत ईसर और गणगौर को पानी पिलाने की प्राचीन परंपरा का उत्साहपूर्वक निर्वहन किया। ढोल-नगाड़ों की थाप और गणगौर के सुरीले गीतों के बीच पूरा वातावरण धर्ममय हो गया।

इस आयोजन की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए समाज सेविका ममता शर्मा ने बताया कि वर्षों पूर्व केवल कसारा मंदिर से ही गणगौर व ईसर की सवारी गाजे-बाजे के साथ निकलती थी, जिसे देखने के लिए महिलाएं उमड़ती थीं। हालांकि, वर्ष 2022 से इस परंपरा को नया विस्तार देने का प्रयास शुरू किया गया। ममता शर्मा के अनुसार, उन्होंने गणगौर घाट पर स्वयं आकर अपनी गणगौर को पानी पिलाने की रस्म को गति देने की मुहिम चलाई। सोशल मीडिया के माध्यम से फोटो और वीडियो प्रसारित कर अन्य महिलाओं से भी इस गौरवशाली परंपरा का हिस्सा बनने का आग्रह किया गया।

इस निरंतर प्रयास का परिणाम रहा कि आज यह आयोजन एक भव्य रूप ले चुका है। वर्तमान में सैकड़ों की संख्या में मातृ शक्तियां इस पारंपरिक अनुष्ठान को संपन्न करने के लिए एकजुट होती हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी महिला मंडलों ने भक्ति भाव के साथ आनंद लिया और पारंपरिक गणगौर गीतों पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर उत्सव की शोभा बढ़ाई। यह आयोजन न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो रहा है।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story