झालरापाटन: जनसमस्याओं को लेकर नगर कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
झालरापाटन में व्यापारियों के टीनशेड हटाने, नंदी शाला की अव्यवस्था और आवारा पशुओं की समस्या के समाधान हेतु नगर कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की।

झालरापाटन में जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपते नगर कांग्रेस अध्यक्ष अम्बेश मीणा, पूर्व अध्यक्ष चंद्रप्रकाश लाला राठौर व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता।
व्यापारियों के टीनशेड हटाए जाने पर विरोध
ज्ञापन में अम्बेश मीणा ने बताया कि "नगर पालिका प्रशासन द्वारा पूर्व में व्यापारियों को फुटपाथ से सामान हटाने के निर्देश दिए गए थे, जिनका व्यापारियों ने पालन करते हुए अपना सामान हटा लिया। इसके बावजूद बाद में बिना पूर्व सूचना व्यापारियों के टीनशेड हटाए जाने से व्यापारी वर्ग में गहरा रोष और असंतोष व्याप्त है।"
कांग्रेस प्रतिनिधियों ने मांग की कि:
- अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सम्मानजनक तरीके से की जाए।
- व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उचित समाधान निकाला जाए।
नंदी शाला की अव्यवस्था और आवारा पशुओं का आतंक
ज्ञापन में नंदी शाला में व्याप्त अव्यवस्थाओं, गौवंश के चारे एवं रख-रखाव की कमी, तथा शहर में बढ़ती आवारा सांडों और स्वानों की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया गया।
"बताया गया कि आवारा पशुओं एवं स्वानों को पकड़ने की प्रभावी व्यवस्था नहीं होने से स्वान काटने की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आमजन, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में भय का वातावरण बना हुआ है।"
सफाई व्यवस्था और प्रशासन से मांग
इसके साथ ही नगर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए नियमित सफाई एवं कचरा निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई। नगर कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन से जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई कर आमजन को राहत प्रदान करने की मांग की।
उपस्थिति
इस अवसर पर निम्नलिखित कांग्रेसजन उपस्थित रहे:
- पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रकाश लाला राठौर
- पार्षद नवीन मेघवाल
- खालिद कासिम भट्टी
- प्रणव राठौर
- विक्की शर्मा
- इंदु पाटीदार
- दीपक रेगर
- गोलू नामदेव
- दीपक मीणा
- मनीष खींची
- दिवाकर वैद्य
- सुरेश भील सहित अन्य कांग्रेसजन

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
