झालरापाटन, 17 जुलाई। नगर कांग्रेस कमेटी, झालरापाटन के नेतृत्व में जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं को धरोहर (सिक्योरिटी) राशि जमा कराने के लिए जारी किए जा रहे नोटिसों के विरोध में राजस्थान सरकार के माननीय ऊर्जा मंत्री के नाम सहायक अभियंता, जेवीवीएनएल, झालरापाटन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने सरकार से धरोहर राशि के नोटिस वापस लेने तथा आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं डालने की मांग की।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष अम्बेश मीणा ने कहा कि बिजली कनेक्शन जारी करते समय उपभोक्ताओं से निर्धारित धरोहर राशि पहले ही जमा करवाई जा चुकी है। ऐसे में वर्षों बाद पुनः अतिरिक्त सिक्योरिटी राशि जमा कराने के लिए नोटिस जारी करना आम जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालने जैसा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में महंगाई और बढ़ते घरेलू खर्चों के बीच लिया गया यह निर्णय आम उपभोक्ताओं के हितों के विपरीत है।

नगर कांग्रेस कमेटी, झालरापाटन ने मांग की कि धरोहर राशि जमा कराने के लिए जारी सभी नोटिसों पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही, पूर्व में धरोहर राशि जमा कर चुके उपभोक्ताओं से दोबारा राशि वसूलने की कार्रवाई निरस्त करते हुए इस संबंध में स्पष्ट आदेश जारी किए जाएं, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्षद नवीन मेघवाल, रिजवान अहमद, कासिम भट्टी, नरेंद्र प्रिंस राठौर, नंदलाल राठौर, कैलाश यादव, इरफान अली, बृजमोहन रेगर, अजय पुष्पद, सुभाष महलका, गोलू नामदेव, मनोज महलका, कपिल, महावीर यादव, जहीर अंसारी और मोहित सैनी सहित नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में नगर कांग्रेस कमेटी, झालरापाटन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र ही इस जनविरोधी निर्णय को वापस नहीं लिया तो आम जनता के हित में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story