जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में झालरापाटन कांग्रेस का प्रदर्शन, मोदी सरकार का पुतला दहन
जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में झालरापाटन में कांग्रेस ने प्रदर्शन कर मोदी सरकार का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।

तस्वीर में झालरापाटन के महाराणा प्रताप चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए कथित बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी झालावाड़ ने मंगलवार शाम झालरापाटन में विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में महाराणा प्रताप चौक, झालरापाटन पर केंद्र की मोदी सरकार का पुतला दहन कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन केंद्र सरकार छात्रों और युवाओं की आवाज़ सुनने के बजाय दमनकारी रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर किया गया लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है।
उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन पर बल प्रयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी इस बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करती है तथा नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग करती है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश का युवा आज शिक्षा, रोजगार और अपने भविष्य को लेकर चिंतित है, लेकिन केंद्र सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी तथा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज़ बुलंद करती रहेगी।
प्रदर्शन के दौरान राजेंद्र शर्मा, नगर कांग्रेस कमेटी झालरापाटन अध्यक्ष अम्बेश मीणा, सेवादल जिला अध्यक्ष नन्द सिंह राठौड़, जिला कांग्रेस प्रवक्ता ओम पाठक, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष फरीद चौधरी, पूर्व नगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश लाल राठौड़, पार्षद नवीन मेघवाल, रिजवान अहमद, फारूक अहमद, बालचंद रावल, मधुसूदन शर्मा, विजय राठौड़, नंदलाल राठौड़, कैलाश यादव, विष्णु दांगी, तौसीफ गौरी, दीपक रेगर, नवीन भील, दुर्गालाल भील, सुरेश राठौड़, अशोक चाजू, रोहित प्रजापति, दिनेश गुर्जर, राहुल नागर, नरेंद्र प्रिंस राठौड़, इस्माइल अंसारी, राजेश पाटौना, जुनेद शेख, बलदेवलाल, गोपाल मेघवाल, अजय पुष्पद, दुर्गालाल वर्मा, कामड़ मेघवाल, जहीर अंसारी, अजहर घोसी, पंकज शर्मा, नितिन शेट्टी, हिमांशु सोगानी, भाया जोशी, शैलेंद्र जैन, अजहरुद्दीन, धर्मवीर, सूरज मेघवाल, गोलू नामदेव, बृजमोहन रेगर, सोनू वाल्मीकि, मुबारिक, कमल सुमन, राधेश्याम मेघवाल एवं हीरालाल मेघवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Suresh Momiya, Jhalawar
नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)
वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय
परिचय
सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:
- दैनिक बढ़ता राजस्थान
- दैनिक कोटा ब्यूरो
- दैनिक दो गज दूरी
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
