झालरापाटन सिंधी समाज के प्रमुख पर्व चेटीचंड के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया।

भक्तिमय वातावरण और जयकारों की गूँज

शोभायात्रा जैसे ही मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पूरे मार्ग पर "झूलेलाल बेले ही पार" के जयकारों से माहौल गूंज उठा। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि "चेटीचंड न केवल सिंधी समाज का बल्कि पूरे समाज के लिए आस्था और एकता का पर्व है। इस प्रकार के आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं।"

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर पूर्व विधायक निर्मल सकलेचा, पुर्व पालिका अध्यक्ष व पुर्व भाजपा जिला मंत्री डा.राजेश शर्मा, जिला मंत्री महेश बटवानी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष दिपक शर्मा, वरिष्ठ नेता व समाजसेवी निर्मल दुआ, अनिल नोपडा, नितेश परमार, माणक राठौर, विक्की रावल, देवेन्द्र नामदेव, अक्षत जोशी, पीयूष बटवानी, पीयूष राठोर, अर्जुन कसारा, विनोद सेन, राजमल आर्य, रईस ख़ान, मुकेश चेलावत आदि कार्यकताओं मौजूद थे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story