मामले का मुख्य विवरण

झालरापाटन नगर में कल्याण राय मंदिर क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य के एवज में ₹50,000 की कथित अवैध वसूली के गंभीर प्रकरण को लेकर आज नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।

कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंबेश मीना के नेतृत्व में जिला कलेक्टर, झालावाड़ को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में पूर्व पालिकाध्यक्ष के पति एवं वर्तमान भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष चांदवाड़ पर नगर के एक प्रतिष्ठित परिवार से कार्य करवाने के बदले ₹50,000 लेने के लगे आरोपों की निष्पक्ष, उच्चस्तरीय एवं समयबद्ध जांच कराने की मांग की गई है।

भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग की आशंका

"ज्ञापन में कहा गया कि यदि आरोप सत्य पाए जाते हैं तो यह प्रकरण भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग एवं आपराधिक कृत्य की श्रेणी में आता है।" साथ ही आशंका व्यक्त की गई कि अन्य कार्यों में भी इसी प्रकार की अनियमितताएं हुई हो सकती हैं, जिनकी व्यापक जांच आवश्यक है।

पारदर्शी जांच की मांग

"नगर कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की पारदर्शी जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन का प्रशासन पर विश्वास बना रहे।"

उपस्थित कार्यकर्ता और पार्षद

इस अवसर पर निम्नलिखित सदस्य उपस्थित रहे:

  • पार्षद नवीन मेघवाल, रिजवान अहमद, बालचंद्र रावल
  • नंदलाल राठौर, प्रणव राठौर, विक्की शर्मा
  • रोहित प्रजापति, दिनेश पुष्पद, मनीष खींची
  • गोलू नामदेव, दीपक मीणा, दिवाकर वैद्य
  • रतन मेघवाल, रामबाबू मेघवाल, मोहम्मद अनीस
  • धीरज ठेकेदार, राज पटवा, शाहरुख सहित अनेक कार्यकर्ता
Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story