झालरापाटन भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आज अंत्योदय के प्रणेता और प्रखर राष्ट्रवादी विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 'समर्पण दिवस' के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

प्रेरणादायक विचार और संबोधन

पूर्व विधायक निर्मल कुमार सकलेचा ने बताया कि:

"समय बड़ा शिक्षक है हर अनुभव कुछ सीखाता है सफलता विचार से शुरू होती है गलतियां वही करते हैं जो कुछ करने की कोशिश करते हैं दूसरों के लिए वही करो जो तुम अपने लिए चाहते हो ऐसे महान पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को आत्मसात करे"

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि:

"पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा और गरीब कल्याण के लिए समर्पित था। उन्होंने 'एकात्म मानववाद' और 'अंत्योदय' का जो दर्शन दिया, वह आज भी पार्टी की नीतियों का मुख्य आधार है।"

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख सदस्य

इस अवसर पर निम्नलिखित कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे:

  • जिला मन्त्री महेश बटवानी
  • मण्डल अध्यक्ष दीपक शर्मा
  • मण्डल महामंत्री भानू खत्री, पुलकित अग्रवाल
  • कोषाध्यक्ष पीयूष बटवानी
  • उपाध्यक्ष अनिल नोपड़ा, कमल जैन
  • पार्षद नितेश परमार
  • अजय कुशवाह, पीयूष राठौर, परिवेश प्रजापति
  • लालचंद पालीवाल, अनिल राठौर, अजय यादव
  • माणक राठौर, विनोद सेन

सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story