झालरापाटन। बंशीवाला श्री श्याम मंदिर विकास समिति के तत्वाधान में आज बाबा श्याम का नगर भ्रमण किया गया व भक्तों द्वारा निशान यात्रा निकाली गई। सैकड़ों श्याम सेवकों ने हाथों में बाबा का निशान लिए कहा "हारे के सहारे आजा"।

निशान यात्रा का मार्ग एवं भव्य समापन

निशान यात्रा प्रात 9 बजे बायपास स्थित मंदिर से शुरू हुई। यह शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई श्री श्याम नवनिर्माधीन मंदिर श्री मन्नारायण वृद्धाश्रम पहुंची, जहां आयोजन में मुख्य अतिथियों द्वारा महाआरती के बाद निशान यात्रा का समापन हुआ। तत्पश्चात महाप्रसादी के बाद आयोजन का समापन हुआ।

शहर में हुआ भव्य स्वागत

शहर की सभी सामाजिक, व्यापारिक व धार्मिक संस्थाओं द्वारा यात्रा में पुष्पवर्षा, जल पान, इत्र वर्षा, अल्पाहार तथा आतिशबाजी व आरती कर बाबा श्याम की अगवानी की गई। पूरा शहर बाबा के स्वागत में पलक पांवड़े बिछाए खड़ा रहा, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पुरुष मोरपंखी व महिला वर्ग चुंदड़ी पीली साड़ी पहने हाथों में निशान लिए जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

निशान यात्रा के मुख्य आकर्षण

चतुर्थ निशान यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र बाबा श्याम का आशीर्वाद रूपी तीनधारी निशान है, जो पूरे मार्ग पर श्यामभक्त को आशीर्वाद दे रहा था। साथ ही पाटन नरेश के नवनिर्माणधीन मंदिर का मॉडल आकर्षण का केंद्र था। श्री मननारायण वृद्धाश्रम पर जन सहयोग से बाबा का भव्य व अलौकिक मंदिर निर्माण प्रगति की ओर अग्रसर है। समिति सदस्यों द्वारा आमजन से मंदिर निर्माण हेतु सहयोग करने की अपील की गई है।

भजन गायकों ने बांधा समा

पूरी निशान यात्रा में बाबा को रिझाने के लिए भजन गायक मनोज भैया, भरत बना ने सुमधुर प्रस्तुतियां देते हुए चल रहे थे, जो भक्तों को थिरकने पर मजबूर कर रहे थे। समिति द्वारा 15 ढोल व 21 बैंड बाजे यात्रा में सम्मिलित किए गए।

समिति सदस्यों ने संभाली जिम्मेदारी

आयोजन में सक्रिय रूप से निम्नलिखित सदस्यों का सहयोग प्राप्त हुआ:

  • भूपेंद्र राठौर, ओम प्रकाश गुप्ता, मनोज पुष्पद, जुगराज सिंह झाला
  • लोकेन्द्र सिंह सोलंकी, अजय मोमिया, राजेंद्र शर्मा मीडिया, हितेश गुप्ता
  • मुकेश चौरसिया, नरेश जी गौतम, दीपक कुशवाह, राम शर्मा
  • घनश्याम राठौर, मोनिका गौतम, राजेश चौरसिया
  • सुनीता राठौर, निशा गुप्ता, आरती चौरसिया, सपना गुप्ता, रीता शर्मा

आयोजक समिति द्वारा धन्यवाद ज्ञापित

उत्सव समिति के अध्यक्ष मनोज शर्मा ने एक माह पूर्व से चल रही निशान यात्रा की तैयारियों के लिए व आयोजन को भव्य रूप देने तथा सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, श्याम भक्तों व संस्थाओं व पुलिस कर्मियों व पुलिस मित्र मोहित सैनी, शंकर नगर, अनिल राव, निखिल शर्मा का आभार प्रकट किया।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story